जांजगीर-चांपा: SP विजय कुमार पाण्डेय के निर्देश पर आईपीएल सट्टे पर कार्रवाई, RR vs GT मैच पर दांव लगाने वाले 2 युवक गिरफ्तार; भेजे गए न्यायिक रिमांड पर
30 मई 2026
_30 मई 2026, जांजगीर-चांपा_
_संवाददाता: सरिता, साइंस वाणी न्यूज छत्तीसगढ़_
*पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) के निर्देशन में जिले में जुआ एवं सट्टा गतिविधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।* *आईपीएल सीजन में अवैध सट्टे पर शिकंजा कसते हुए साइबर टीम, थाना जांजगीर एवं थाना चांपा पुलिस ने राजस्थान रॉयल्स और गुजरात के बीच खेले जा रहे मैच पर सट्टा लगाने वाले 2 युवकों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया है।*
*सूचना पर अलग-अलग जगह दबिश:* *पुलिस को सूचना मिली थी कि RR vs GT के बीच खेले जा रहे आईपीएल मैच पर अवैध सट्टा लगाया जा रहा है।* *सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी।* *इस दौरान दोनों आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा गया।*
*गिरफ्तार आरोपी:* *गिरफ्तार आरोपियों में नरेश धीवर (25 वर्ष) निवासी घूरकोट, जांजगीर तथा रितिक देवांगन (22 वर्ष) निवासी देवांगन मोहल्ला, चांपा शामिल हैं।* *दोनों मैच की हार-जीत पर रुपये का दांव लगाकर सट्टा संचालित कर रहे थे।*
*न्यायिक रिमांड पर भेजे गए:* *पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।* *SP विजय कुमार पाण्डेय ने कहा कि जिले में सट्टा-जुआ पर जीरो टॉलरेंस है। साइबर टीम की निगरानी लगातार जारी है। अवैध सट्टे की सूचना पर 112 पर कॉल करें।