-->
प्री डी.एल.एड. प्रवेश परीक्षा 2026 के प्रवेश पत्र जारी, 4 जून को होगी परीक्षा

प्री डी.एल.एड. प्रवेश परीक्षा 2026 के प्रवेश पत्र जारी, 4 जून को होगी परीक्षा

रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (सीजी व्यापम) रायपुर द्वारा प्री डी.एल.एड. (Pre D.El.Ed.26) प्रवेश परीक्षा 2026 के संबंध में महत्वपूर्ण विज्ञप्ति जारी कर दी गई है। जारी सूचना के अनुसार राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT) रायपुर के प्रस्ताव एवं अनुमति के आधार पर प्री डी.एल.एड. प्रवेश परीक्षा का आयोजन 4 जून 2026 दिन गुरुवार को किया जाएगा।

व्यापम द्वारा जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित होगी। यह परीक्षा प्रदेश के कुल 33 जिला मुख्यालयों में संपन्न कराई जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी 25 मई 2026 से व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर अपने प्रोफाइल लॉगिन के माध्यम से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

व्यापम ने परीक्षार्थियों के लिए कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं। अभ्यर्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने से कम से कम 2 घंटे पहले परीक्षा केंद्र में उपस्थित रहने को कहा गया है, जिससे सत्यापन एवं फ्रिस्किंग की प्रक्रिया समय पर पूरी की जा सके। परीक्षा प्रारंभ होने के 30 मिनट पहले मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा। परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए प्रवेश पत्र के साथ फोटोयुक्त पहचान पत्र जैसे मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड अथवा आधार कार्ड लाना अनिवार्य होगा।

इसके अलावा परीक्षार्थियों को हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनकर परीक्षा केंद्र आने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, पर्स, बेल्ट, टोपी एवं अन्य प्रतिबंधित सामग्री ले जाना पूरी तरह निषिद्ध रहेगा। कान में किसी भी प्रकार का आभूषण पहनने पर भी रोक लगाई गई है।

व्यापम ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले अभ्यर्थियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी तथा उन्हें परीक्षा केंद्र से बाहर भी किया जा सकता है। परीक्षार्थियों से सभी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने की अपील की गई है।


बी डी चौहान की खास रिपोर्ट 

7999522679



Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article