-->
सक्ती जिले के सभी स्कूलों को 31 मई तक UDISE Plus पोर्टल में विद्यार्थियों का Progression कार्य पूरा करने के निर्देश

सक्ती जिले के सभी स्कूलों को 31 मई तक UDISE Plus पोर्टल में विद्यार्थियों का Progression कार्य पूरा करने के निर्देश


सक्ती। कार्यालय कलेक्टर एवं जिला मिशन संचालक समग्र शिक्षा सक्ती द्वारा जिले के सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों, खंड स्रोत समन्वयकों एवं संस्था प्रमुखों को शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए UDISE Plus पोर्टल में विद्यार्थियों का Progression कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश जारी किए गए हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह कार्य 31 मई 2026 तक अनिवार्य रूप से पूरा किया जाए।

जारी आदेश के अनुसार जब तक जिले के सभी स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थियों का Progression कार्य पूर्ण नहीं होगा, तब तक नए विद्यार्थियों की एंट्री, अन्य स्कूलों से छात्रों का इंपोर्ट, GP, EP एवं FP अपडेट तथा APAAR आईडी निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ नहीं हो सकेगी। इसी कारण सभी स्कूलों को इस कार्य को प्राथमिकता देने कहा गया है।

विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देश में विद्यार्थियों के Progression की पूरी प्रक्रिया भी बताई गई है। इसके तहत सबसे पहले स्कूलों को UDISE Plus पोर्टल में अपने यूजर आईडी एवं पासवर्ड से लॉगिन करना होगा। इसके बाद शैक्षणिक वर्ष 2026-27 चयन कर “Student Movement and Progression” मॉड्यूल में प्रवेश करना होगा। वहां “Progression Activity” विकल्प पर क्लिक कर संबंधित कक्षा एवं सेक्शन का चयन करना होगा।

इसके पश्चात विद्यार्थियों की सूची प्रदर्शित होगी, जिसमें प्रत्येक छात्र का Progression Status भरना होगा। इसमें Promoted, Passed With Examination, Repeater, Promoted Without Examination तथा Discontinue Before Examination जैसे विकल्प उपलब्ध रहेंगे। साथ ही विद्यार्थियों के प्राप्तांक प्रतिशत, स्कूल उपस्थिति दिवस एवं Schooling Status की जानकारी भी अपडेट करनी होगी।

सभी आवश्यक जानकारी भरने के बाद संबंधित सेक्शन अपडेट कर अंत में “Finalize” बटन पर क्लिक कर प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी। विभाग ने निर्देश दिया है कि Finalize होने के बाद ही संबंधित कक्षा का Progression कार्य पूर्ण माना जाएगा। जिला शिक्षा विभाग ने सभी संस्था प्रमुखों से निर्धारित तिथि तक कार्य पूर्ण कर पोर्टल में अंतिम सबमिशन सुनिश्चित करने की अपील की है।


बी डी चौहान की खास रिपोर्ट 

हर छोटी बड़ी खबर के लिए संपर्क करें 

7999522679

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article