अमलीभवना वार्ड नंबर 42 में छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना का सदस्यता अभियान तेज, जय पटेल के नेतृत्व में हुई जोरदार बैठक
रायगढ़। छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के खंड अध्यक्ष जय पटेल के नेतृत्व में रायगढ़ के अमलीभवना वार्ड नंबर 42 में बैठक आयोजित कर सदस्यता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।
बैठक में छत्तीसगढ़िया संस्कृति, स्थानीय अधिकार, युवाओं की भागीदारी एवं संगठन विस्तार को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। खंड अध्यक्ष जय पटेल ने कहा कि छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना लगातार गांव-गांव और वार्ड-वार्ड पहुंचकर लोगों को जोड़ने का कार्य कर रही है तथा आम जनता की आवाज को मजबूती से उठाने का प्रयास कर रही है।
इस सदस्यता अभियान में अश्विनी राठौर, विमल निषाद, कृष्णा साहू, किशन साहू, जमुना सिदार, रेणुका श्रीवास, रानी सोनी, रूपा यादव एवं रिया यादव सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने और अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का संकल्प लिया।