जिला प्रशासन की पहल से सुशासन तिहार शिविरों में मिल रहा योजनाओं का सीधा लाभ*खम्हार शिविर में दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरण, नशा मुक्त भारत अभियान के तहत दिलाई गई शपथ
28 मई 2026
साइंस वाणी न्यूज़ रायगढ़ प्राप्त जानकारी के अनुसार:- रायगढ़, 28 मई 2026/ जिला प्रशासन रायगढ़ के निर्देशन में सुशासन तिहार के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है। इसी क्रम में धरमजयगढ़ विकासखंड के ग्राम खम्हार में आयोजित शिविर में समाज कल्याण विभाग द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा जरूरतमंद हितग्राहियों को मौके पर लाभान्वित किया गया।
शिविर में तीन वृद्ध एवं दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण प्रदान किए गए, जिससे उन्हें दैनिक जीवन में सुविधा मिल सकेगी। जिला प्रशासन की पहल पर आयोजित शिविर में विभागीय अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को समाज कल्याण विभाग की योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी गई। सुशासन तिहार के तहत आयोजित शिविर में नशा मुक्त भारत अभियान को भी प्रमुखता से चलाया गया। ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लीनव बिरजू राठिया द्वारा नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में लोगों से स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज निर्माण में सहभागिता निभाने की अपील की गई। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष शिशु शशि राठिया, ग्राम पंचायत खम्हार के सरपंच, एसडीएम, तहसीलदार, जनपद पंचायत सीईओ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
हेमंत कुमार टंडन
जिला ब्यूरो चीफ रायगढ़