-->
मैहर में स्वास्थ्य सेवाओं की नई पहल — अब सभी प्रमुख इंश्योरेंस कंपनियों के साथ कैशलेस इलाज की सुविधा उपलब्ध

मैहर में स्वास्थ्य सेवाओं की नई पहल — अब सभी प्रमुख इंश्योरेंस कंपनियों के साथ कैशलेस इलाज की सुविधा उपलब्ध



श्री निवास मिश्रा पत्रकार मैहर 
मैहर। मैहर शहर में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में तेजी से विस्तार हो रहा है। इसी क्रम में मेडिसिन मल्टी एंड ट्रॉमा हॉस्पिटल (MMT Hospital) ने मरीजों को बेहतर एवं सुविधाजनक उपचार उपलब्ध कराने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब अस्पताल में देश की कई प्रमुख इंश्योरेंस कंपनियों के माध्यम से कैशलेस उपचार सुविधा शुरू कर दी गई है, जिससे मरीजों एवं उनके परिजनों को बड़ी आर्थिक राहत मिलने जा रही है।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार अब मरीज बिना तत्काल भारी राशि जमा किए विभिन्न स्वास्थ्य बीमा योजनाओं के अंतर्गत कैशलेस इलाज का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। इससे गंभीर बीमारी, दुर्घटना एवं आकस्मिक उपचार की स्थिति में लोगों को समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी।

अस्पताल में SBI General Insurance सहित कई नामी इंश्योरेंस कंपनियों की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसके अलावा ACKO, Bajaj Allianz, Cholamandalam, HDFC Ergo, ICICI Lombard, Reliance, Tata AIG, Navi, National Insurance, New India Assurance, Oriental Insurance सहित अन्य कंपनियों के पॉलिसी धारकों को भी कैशलेस उपचार का लाभ मिलेगा।

अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए अत्याधुनिक चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। अस्पताल में अनुभवी डॉक्टरों की टीम एवं आधुनिक उपकरणों के माध्यम से विभिन्न रोगों का उपचार किया जा रहा है। यहां जनरल सर्जरी, ऑर्थोपेडिक, गायनेकोलॉजी, मेडिसिन, पैथोलॉजी, रेडियोलॉजी, आईसीयू, एम्बुलेंस एवं ट्रॉमा केयर जैसी सुविधाएं संचालित हैं।

इसके साथ ही अस्पताल में आयुष्मान योजना एवं कैशलेस उपचार व्यवस्था भी लागू है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर एवं मध्यमवर्गीय परिवारों को विशेष लाभ मिलेगा। 24×7 एम्बुलेंस सेवा एवं इमरजेंसी सुविधाओं के कारण मरीजों को त्वरित उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है।

स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े लोगों का कहना है कि मैहर जैसे विकसित हो रहे जिले में इस प्रकार की आधुनिक एवं बीमा आधारित स्वास्थ्य सेवाओं की शुरुआत स्थानीय नागरिकों के लिए काफी लाभदायक साबित होगी। इससे लोगों को बड़े शहरों की ओर भागना नहीं पड़ेगा और बेहतर उपचार अपने ही जिले में उपलब्ध हो सकेगा।

अस्पताल प्रबंधन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी की जानकारी के साथ अस्पताल से संपर्क कर कैशलेस सुविधा का लाभ प्राप्त करें।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article