-->
रायगढ़ का गौरव : सचिन चौहान का CCPL सीजन-3 में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

रायगढ़ का गौरव : सचिन चौहान का CCPL सीजन-3 में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर


रायगढ़ जिले के उभरते क्रिकेट खिलाड़ी सचिन चौहान ने एक बार फिर अपने शानदार खेल प्रदर्शन से जिले और समाज का नाम रोशन किया है। क्रिकेट प्रेमियों के लिए गर्व की बात है कि प्रतिभाशाली खिलाड़ी सचिन चौहान का चयन प्रतिष्ठित CCPL (छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग) सीजन-3 में बिलासपुर बुल्स टीम के लिए हुआ है। इस उपलब्धि के बाद पूरे क्षेत्र, समाज और खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है।  

सचिन चौहान लंबे समय से क्रिकेट के क्षेत्र में लगातार मेहनत कर रहे हैं। अपनी बेहतरीन गेंदबाजी और शानदार खेल कौशल के दम पर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। गांव और जिले के युवाओं के लिए वे आज प्रेरणा बन चुके हैं। उनकी इस सफलता से रायगढ़ जिले के साथ-साथ चौहान समाज में भी गर्व की भावना देखने को मिल रही है।

बताया जा रहा है कि CCPL जैसे बड़े मंच पर चयन होना किसी भी खिलाड़ी के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। बिलासपुर बुल्स जैसी मजबूत टीम में जगह मिलना सचिन चौहान की मेहनत, लगन और प्रतिभा का परिणाम है। सोशल मीडिया पर भी लोग उन्हें लगातार बधाइयां दे रहे हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं। 

ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर बड़े मंच तक पहुंचने वाले सचिन चौहान ने यह साबित कर दिया है कि यदि लक्ष्य बड़ा हो और मेहनत सच्ची हो, तो सफलता जरूर मिलती है। आने वाले मैचों में उनसे शानदार प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।

सचिन चौहान की इस उपलब्धि ने रायगढ़ जिले का मान बढ़ाया है और युवाओं में खेल के प्रति नया उत्साह जगाया है। पूरा समाज और क्षेत्र उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दे रहा है।


बी डी चौहान की खास रिपोर्ट 

ब्यूरो चीफ साइंस वाणी न्यूज 

हर छोटी बड़ी खबर के लिए तुरंत संपर्क करें 

7999522679

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article