-->
जांजगीर: यातायात पुलिस का किलाबंदी चेकिंग अभियान, 100 वाहन चालकों पर कार्रवाई; 2 शराबी चालक गिरफ्तार, वाहन जब्त

जांजगीर: यातायात पुलिस का किलाबंदी चेकिंग अभियान, 100 वाहन चालकों पर कार्रवाई; 2 शराबी चालक गिरफ्तार, वाहन जब्त


_14 जून 2026, जांजगीर_  
_संवाददाता: सरिता, साइंस वाणी न्यूज छत्तीसगढ़_  

*जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं यातायात नियमों के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यातायात जांजगीर पुलिस द्वारा विशेष किलाबंदी चेकिंग अभियान चलाया गया।* *अभियान में 100 वाहन चालकों पर मोटरयान अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों के तहत कार्रवाई की गई।*

*2 शराबी वाहन चालक पकड़े गए:* *चेकिंग के दौरान 02 शराबी वाहन चालकों को पकड़ा गया, जिसके वाहन को जब्त करते हुए धारा 185 के तहत कार्रवाई की गई।* *पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात उदयन बेहार के नेतृत्व में जिला मुख्यालय जांजगीर टाउन को केंद्र में रखते हुए अलग-अलग स्थानों पर स्टॉपर लगाकर सघन वाहन जांच की गई।*

*इन उल्लंघनों पर हुई कार्रवाई:* *अभियान के दौरान तेज गति से वाहन चलाने, दोपहिया वाहनों में ट्रिपल सवारी करने, बिना हेलमेट वाहन चलाने तथा चारपहिया वाहनों में सीट बेल्ट का उपयोग नहीं करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की गई।* *जांच के दौरान कुल 100 वाहन चालकों को यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर मोटरयान अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों के तहत चालानी कार्रवाई की गई।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article