ग्राम पंचायत कचन्दा में सड़क चौड़ीकरण से सुगम हुआ आवागमन* *ग्रामीणों को मिली राहत, सरपंच श्री खगेंद्र कश्यप, उपसरपंच एवं समस्त पंचगणों के संयुक्त नेतृत्व में हो रहा कार्य
14 जून 2026
बंशीलाल केवट
*जांजगीर-चांपा*
*जांजगीर-चांपा जिले के जनपद पंचायत नवागढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत कचन्दा में ग्रामीणों के आवागमन को सुगम बनाने के उद्देश्य से मुख्य मार्ग का चौड़ीकरण कार्य किया जा रहा है*
*ग्राम पंचायत कचन्दा में लंबे समय से मुख्य मार्ग के दोनों ओर झाड़-झंखाड़, मलबा एवं अनावश्यक अतिक्रमण के कारण आवागमन में बाधा उत्पन्न हो रही थी। ग्रामीणों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सरपंच *श्री खगेंद्र कश्यप उपसरपंच एवं समस्त पंचगणों के संयुक्त प्रयास से जेसीबी मशीन की मदद से अनावश्यक अतिक्रमण को हटाया गया।*
*कार्य के दौरान मार्ग के अगल-बगल में गुड्डी प्रसार को जेसीबी से तोड़कर हटाकर सड़क को चौड़ा किया गया, जिससे अब वाहनों एवं पैदल यात्रियों का आवागमन सहज और सुरक्षित हो गया है।*
*इस पहल पर ग्रामीणों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इससे बच्चों, बुजुर्गों और किसानों को बाजार, स्कूल एवं स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचने में बड़ी सहूलियत होगी। साथ ही गांव का संपर्क अन्य क्षेत्रों से भी मजबूत होगा।*
*ग्राम पंचायत कचन्दा के सरपंच खगेंद्र कश्यप ने बताया कि आगे भी गांव के विकास और जनसुविधा से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी*