-->
लिबरा में 100 से अधिक प्रतिभावान विद्यार्थियों का हुआ सम्मान, पूर्व विधायक हृदय राम राठिया ने किया उत्साहवर्धन

लिबरा में 100 से अधिक प्रतिभावान विद्यार्थियों का हुआ सम्मान, पूर्व विधायक हृदय राम राठिया ने किया उत्साहवर्धन

संवाददाता - संतोष कुमार चौहान 
साइंस वाणी न्यूज़ लैलूंगा 

लैलूंगा/रायगढ़। ग्राम लिबरा में आयोजित एक भव्य सम्मान समारोह में क्षेत्र के 100 से अधिक प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 5वीं, 8वीं, 10वीं एवं 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। सम्मान प्राप्त कर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उनमें आगे बेहतर प्रदर्शन करने का नया उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे हृदय राम राठिया ने विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए कहा कि शिक्षा ही जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने बच्चों को निरंतर मेहनत, अनुशासन और लगन के साथ अध्ययन करने की प्रेरणा दी तथा कहा कि आज के विद्यार्थी ही कल के देश और समाज के निर्माता हैं।
अपने संबोधन में उन्होंने विज्ञान के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि विज्ञान मानव जीवन को सरल, सुरक्षित और समृद्ध बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। विज्ञान के क्षेत्र में लगातार हो रहे नवाचारों और खोजों से समाज को नई दिशा मिल रही है। विद्यार्थियों को वैज्ञानिक सोच विकसित करने, नई तकनीकों को समझने तथा शिक्षा के माध्यम से अपने सपनों को साकार करने का संदेश दिया गया।
समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने सम्मान प्राप्त कर प्रसन्नता व्यक्त की। कई बच्चों ने कहा कि इस प्रकार का सम्मान उन्हें आगे और अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित करता है। कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों एवं ग्रामीणों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि प्रतिभाओं को सम्मानित करने से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है और अन्य विद्यार्थियों को भी बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलती है।
कार्यक्रम का वातावरण उत्साह, प्रेरणा और गौरव से भरपूर रहा। सम्मान समारोह के सफल आयोजन से विद्यार्थियों, अभिभावकों और ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिला। अंत में सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने का संदेश दिया गया।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article