किसान कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव कल, 11 सूत्रीय मांगों को लेकर होगा प्रदर्शन
रायगढ़। प्रदेश सरकार की किसान विरोधी नीतियों के विरोध में जिला किसान कांग्रेस रायगढ़ द्वारा गुरुवार 11 जून 2026 को धरना-प्रदर्शन एवं कलेक्ट्रेट घेराव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रदेश किसान कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ के निर्देश पर आयोजित किया जा रहा है।
जिला किसान कांग्रेस के अनुसार, किसानों की विभिन्न समस्याओं एवं 11 सूत्रीय मांगों को लेकर सुबह 10:30 बजे मिनीमाता चौक (पुराना सारंगढ़ बस स्टैंड) में कांग्रेस कार्यकर्ता, किसान एवं पदाधिकारी एकत्रित होंगे। इसके बाद रैली निकालते हुए कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव किया जाएगा तथा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) अध्यक्ष नगेंद्र नेगी, जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी) अध्यक्ष शाखा यादव, खरसिया विधायक एवं पूर्व मंत्री उमेश नंदकुमार पटेल, धरमजयगढ़ विधायक लालजीत राठिया तथा लैलूंगा विधायक विद्यावती सिदार सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।
जिला किसान कांग्रेस ने समस्त प्रकोष्ठ अध्यक्षों, ब्लॉक अध्यक्षों, नगर अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों से अपने साथियों सहित कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने की अपील की है।
कार्यक्रम विवरण:
दिनांक: 11 जून 2026 (गुरुवार)
समय: प्रातः 10:30 बजे
स्थान: मिनीमाता चौक, पुराना बस स्टैंड, सारंगढ़
जिला उपाध्यक्ष किसान कांग्रेस रायगढ़ धरम लाल साहू ने अधिक से अधिक संख्या में किसानों एवं कांग्रेसजनों से कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है।
— बी. डी. चौहान
ब्यूरो चीफ, साइंस वाणी न्यूज, सक्ती