बिर्रा: ‘जीनियस’ स्कूल संचालक की खुली धमकी- "मेरे खिलाफ जांच की किसी अफसर की हिम्मत नहीं"; बिना मैदान-लैब-फायर सेफ्टी के चल रहा 12वीं तक स्कूल, बच्चों से मोटी रकम वसूल कर बांटी किताब-ड्रेस*
30 जून 2026
_, 30 जून 2026, बिर्रा-जांजगीर-चांपा_
_संवाददाता: सरिता, साइंस वाणी न्यूज छत्तीसगढ़_
*‘जीनियस पब्लिक इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल बिर्रा’ में शिक्षा विभाग के नियमों का जनाजा निकल रहा है।* *स्कूल संचालक लेखराम साहू खुलेआम दावा कर रहे हैं- "मेरे स्कूल के खिलाफ जांच की किसी अधिकारी की हस्ती नहीं है। मैं चाहूं तो किसी की भी जांच करा दूं।"* *बिना खेल मैदान, बिना फायर सेफ्टी, बिना लैब, सीमित कमरों में प्राथमिक से 12वीं तक कक्षाएं चल रही हैं।* *आज स्कूल में बच्चों से मोटी रकम वसूलकर किताब और गणवेश बांटी गई।* *DEO अशोक सिन्हा बोले- "अभी तक शिकायत नहीं मिली, शिकायत पर जांच कर दोषी पर कार्रवाई होगी।"
*BEO रत्ना थवाईत ने फोन रिसीव नहीं किया।*
*‘जीनियस’ में नियमों की ‘हत्या’: 7 संगीन खुलासे*
1. *संचालक की धमकी:* *लेखराम साहू से चर्चा में उन्होंने कहा- "मेरे स्कूल के खिलाफ किसी अधिकारी की हिम्मत नहीं जो जांच कर सके।"* *खुद को शिक्षा विभाग का बड़ा अधिकारी बताकर रौब झाड़ रहे हैं।*
2. *मोटी वसूली:* *आज स्कूल में बच्चों से मनमानी रकम लेकर किताब और गणवेश का वितरण किया गया।* *MRP से कई गुना ज्यादा वसूली का आरोप।*
3. *कमरे कम, कक्षाएं ज्यादा:* *सीमित कमरों में ही प्राथमिक शाला से 12वीं तक की पढ़ाई।* *कक्षा की भारी कमी के बावजूद शिक्षा विभाग ने बिना जांच 12वीं तक की मान्यता दे दी।*
4. *फायर सेफ्टी = जीरो:* *स्कूल में फायर NOC नहीं, एक सिलेंडर तक नहीं।* *तंग सीढ़ी, खुले तार— हादसे का इंतजार।*
5. *खेल मैदान गायब:* *मैदान नहीं होने से बच्चों के शारीरिक और बौद्धिक विकास पर असर पड़ रहा है।*
6. *लैब सिर्फ नाम की:* *विज्ञान प्रयोगशाला में उपकरण नहीं।* *बच्चे प्रैक्टिकल के बिना सिर्फ थ्योरी रट रहे हैं।*
7. *मान्यता पर सवाल:* *न आधा एकड़ जमीन, न लीज, न मानक पूरे।* *फिर भी 12वीं तक मान्यता कैसे मिली, ये जांच का सबसे बड़ा सवाल है।*
*अफसरों के बोल*
*1. DEO अशोक सिन्हा:* *"जीनियस स्कूल के खिलाफ अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है।* *शिकायत के आधार पर जांच कर दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।"*
*2. BEO बम्हनीडीह:* *जानकारी के लिए BEO श्रीमती रत्ना थवाईत को कॉल किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।*