टीम इंडिया में बड़ा बदलाव! श्रेयस अय्यर बने कप्तान, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को मिला मौका
06 जून 2026
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। टीम की कमान श्रेयस अय्यर को सौंपी गई है, जबकि तिलक वर्मा को उपकप्तान बनाया गया है। 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को पहली बार भारतीय टी-20 टीम में मौका मिला है, जो इस चयन की सबसे बड़ी चर्चा बन गया है।
टी-20 टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव एवं वैभव सूर्यवंशी।
मुख्य बातें:
श्रेयस अय्यर को नया टी-20 कप्तान बनाया गया।
तिलक वर्मा को उपकप्तानी की जिम्मेदारी मिली।
15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को पहली बार राष्ट्रीय टीम में जगह।
आयरलैंड के खिलाफ 2 टी-20 और इंग्लैंड के खिलाफ 5 टी-20 मैचों की श्रृंखला खेली जाएगी।
साइंस वाणी न्यूज
बी डी चौहान
7999522679
खेल डेस्क
