16 जून से गूंजेगी स्कूलों की घंटी, नए सत्र का होगा आगाज़
12 जून 2026
रायपुर। लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़ द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश 15 जून 2026 तक प्रभावशील रहेगा। इसके बाद नया शैक्षणिक सत्र 2026-27 का नियमित संचालन 16 जून 2026 (मंगलवार) से प्रारंभ किया जाएगा।
आदेश में निर्देशित किया गया है कि विद्यालय खुलने के प्रथम दिवस से ही समय-सारणी के अनुसार अध्ययन-अध्यापन कार्य सुनिश्चित किया जाए। सभी विद्यालयों को आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। दस्तावेज़ के अनुसार यह आदेश 12 जून 2026 को नया रायपुर से जारी किया गया है।
16 जून से गूंजेगी स्कूलों की घंटी, नए सत्र का होगा आगाज़
छत्तीसगढ़ में ग्रीष्मकालीन अवकाश समाप्त, 16 जून से खुलेंगे सभी विद्यालय
शिक्षा विभाग का बड़ा आदेश: 16 जून से नियमित रूप से संचालित होंगे स्कूल
बी. डी. चौहान
ब्यूरो चीफ, साइंस वाणी न्यूज़, सक्ती