प्रतिभा और जननी का ऐतिहासिक सम्मान: मैहर में उमड़ा जनसैलाब, 1759 मेधावी छात्र-छात्राओं एवं उनकी माताओं का हुआ गौरव सम्मान*डॉ. रश्मि सिंह की अभिनव पहल बनी प्रेरणा, शिक्षा और नारी सम्मान का दिया सशक्त संदेश
01 जून 2026
श्री निवास मिश्रा
मैहर। अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा जिला इकाई मैहर के तत्वावधान में कटनी रोड स्थित पटेल मैरिज गार्डन (चिलौध) में आयोजित "प्रतिभा-जननी सम्मान समारोह" इतिहास के स्वर्णिम पन्नों में दर्ज होने वाला एक भव्य एवं प्रेरणादायी आयोजन साबित हुआ। कार्यक्रम में सतना एवं मैहर जिले से आए हजारों लोगों की उपस्थिति ने इसे एक सामाजिक महाकुंभ का स्वरूप प्रदान कर दिया।
इस अवसर पर वर्ष 2025-26 की 10वीं, 12वीं एवं महाविद्यालयीन परीक्षाओं में 60 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले 1759 मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि इन प्रतिभावान विद्यार्थियों के साथ उनकी माताओं (जननी) को भी मंच पर आमंत्रित कर सम्मानित किया गया। बच्चों की सफलता के पीछे उनके त्याग, संघर्ष और समर्पण को सम्मान देने की यह अनूठी पहल उपस्थित जनसमूह के लिए भावुक और प्रेरणादायी क्षण बन गई।
*डॉ. रश्मि सिंह रहीं कार्यक्रम की सूत्रधार और मुख्य आकर्षण*
इस ऐतिहासिक आयोजन की परिकल्पना और सफल क्रियान्वयन के पीछे अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा (महिला प्रकोष्ठ) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष डॉ. रश्मि सिंह का दूरदर्शी नेतृत्व रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने समाज की माताओं, बहनों और बेटियों को शिक्षा के महत्व का संदेश दिया।
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि—
"मैं स्वयं एक महिला हूँ और पेशे से डॉक्टर हूँ। इस कार्यक्रम को मैहर में आयोजित करने के पीछे मेरी एकमात्र मंशा यह थी कि हमारे क्षेत्र के बच्चों, विशेषकर बेटियों को शिक्षा के प्रति अधिक जागरूक किया जा सके। मैं चाहती हूँ कि हमारे बच्चे डॉक्टर, इंजीनियर, प्रशासनिक अधिकारी और बड़े-बड़े पदों पर पहुंचकर देश और समाज का नाम रोशन करें।"
डॉ. रश्मि सिंह के इन विचारों ने उपस्थित जनसमूह का दिल जीत लिया। माताओं को सम्मानित करने की उनकी अभिनव सोच की हर ओर सराहना हुई।
*राष्ट्रीय नेतृत्व ने की मुक्त कंठ से प्रशंसा*
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश कटियार ने कहा कि यह केवल सम्मान समारोह नहीं बल्कि समाज के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखने वाला ऐतिहासिक आयोजन है। उन्होंने कहा कि डॉ. रश्मि सिंह के नेतृत्व में हुआ यह कार्यक्रम युवाओं और माताओं का मनोबल बढ़ाने वाला है तथा ऐसे आयोजन प्रत्येक वर्ष होने चाहिए।
विशिष्ट अतिथि एवं पूर्व सांसद, उत्तर प्रदेश महासभा के प्रदेश अध्यक्ष बाल कुमार पटेल ने कहा कि माँ शारदा की पावन धरा पर आयोजित यह कार्यक्रम उनके जीवन के अविस्मरणीय अनुभवों में से एक है। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं के साथ उनकी माताओं का सम्मान वास्तव में समाज के लिए अनुकरणीय पहल है।
*संघर्ष और सफलता की प्रेरक कहानियाँ बनीं आकर्षण का केंद्र*
कार्यक्रम में वरिष्ठ शिक्षाविद एवं समाजसेवी डॉ. पृथ्वीराज सिंह ने अपने संघर्षपूर्ण जीवन की कहानी साझा करते हुए विद्यार्थियों को कठिन परिस्थितियों में भी लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की शुरुआत श्रीमती वर्षा पटेल (डीएसपी) के ओजस्वी स्वागत भाषण से हुई। उन्होंने अतिथियों का स्वागत करते हुए शिक्षा और महिला सशक्तिकरण के महत्व पर प्रकाश डाला।
*करियर मार्गदर्शन से लाभान्वित हुए विद्यार्थी*
मेधावी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों ने करियर संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। इनमें प्रमुख रूप से—
- प्रो. चंदन सिंह (मैनेजमेंट, सतना)
- विकास सिंह (फूड टेक्नोलॉजी विशेषज्ञ)
- राजू द्विवेदी (सेंटर हेड, ए.के.एस. विश्वविद्यालय, मैहर)
शामिल रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं एवं करियर निर्माण से संबंधित महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
*राष्ट्रीय एवं प्रांतीय नेतृत्व की रही गरिमामयी उपस्थिति*
इस ऐतिहासिक आयोजन में समाज के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से—
- गिरिधर कुमायूं (प्रदेश अध्यक्ष, मध्यप्रदेश)
- चन्द्रभूषण सिंह वर्मा (प्रदेश अध्यक्ष, छत्तीसगढ़)
- डॉ. हेम कुमारी कर्मी (प्रदेश अध्यक्ष, महिला प्रकोष्ठ, म.प्र.)
- प्रतिपाल पटेल (युवा प्रदेश अध्यक्ष)
- कुंवर सिंह (राष्ट्रीय संयुक्त सचिव)
- मान सिंह (राष्ट्रीय सचिव)
- अखिलेश सिंह भरहुत (प्रदेश उपाध्यक्ष)
- अयोध्या सिंह (प्रदेश सचिव)
- कोदलाल सिंह (वरिष्ठ समाजसेवी एवं सेवानिवृत्त शिक्षक)
- अखिलेश सिंह सलैया (जिला अध्यक्ष)
विशेष रूप से उपस्थित रहे।
*समाजसेवियों और जनप्रतिनिधियों ने निभाई सक्रिय भूमिका*
कार्यक्रम की सफलता में क्षेत्र के अनेक समाजसेवियों एवं जनप्रतिनिधियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इनमें दवाई सारथी पद्मचंद जैन सहित बबलू सिंह सोनवारी, वीरेन्द्र सिंह मगरौरा, रामकलेश सिंह बरेठी, राघवेंद्र कुमार मिश्रा, रामचरण सिंह, सूर्यकान्त त्रिपाठी, चन्द्रभान तिवारी, शशांक पटेल (सरपंच रिगरा), प्रदीप पटेल, बलिराम सिंह, चन्द्रभान सिंह, मान सिंह पिथौराबाद, संतोष सिंह, शिवानंद सिंह, मोहन सिंह, अमन प्रताप सिंह, पुष्पेन्द्र सिंह एवं उदयभान सिंह सहित अनेक समाजबंधुओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।
*हजारों लोगों की उपस्थिति में हुआ भव्य समापन*
कार्यक्रम का सफल संचालन अखिलेश सिंह भरहुत ने किया। सम्मान समारोह के समापन पर सभी अतिथियों, माताओं, विद्यार्थियों एवं समाजबंधुओं के लिए भव्य प्रीतिभोज का आयोजन किया गया।
डॉ. रश्मि सिंह के कुशल नेतृत्व में संपन्न यह आयोजन केवल एक सम्मान समारोह नहीं बल्कि शिक्षा, नारी सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता का एक विराट अभियान बनकर उभरा। हजारों बच्चों और माताओं की उपस्थिति में आयोजित यह ऐतिहासिक कार्यक्रम आने वाले वर्षों तक समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा तथा मैहर जिले में शिक्षा और नारी सम्मान की नई अलख जगाने वाला मील का पत्थर सिद्ध होगा।