-->
जांजगीर-चांपा: बिर्रा संजय नगर में 2 दिन से मुख्य मार्ग पर  मरी पड़ी गाय

जांजगीर-चांपा: बिर्रा संजय नगर में 2 दिन से मुख्य मार्ग पर मरी पड़ी गाय


 जांजगीर-चांपा: बिर्रा संजय नगर में 2 दिन से मुख्य मार्ग पर  मरी पड़ी गाय


, हादसे में कटे थे पैर; थाना-हॉस्पिटल, स्कूल पास फिर भी नहीं उठा शव, दुर्गंध से परेशान लोग


_1 जून 2026, जांजगीर-चांपा_  

_संवाददाता: सरिता, साइंस वाणी न्यूज छत्तीसगढ़_  


*जिले के बिर्रा संजय नगर के मुख्य मार्ग पर दो दीन से मरी गाय पड़ी हुई है।* *पहले गाय का एक्सीडेंट हुआ था, जिसके बाद उसके दो पैर कट गए थे।* *आसपास के लोग दाना-पानी दे रहे थे, लेकिन दो दीन पहले तड़प-तड़प कर गाय मर गई।* *पास में थाना, हॉस्पिटल, स्कूल और घर होने के बावजूद शव उठाने वाला कोई नहीं है।* *शव से दुर्गंध आने लगी है।*



*शिकायत के बाद भी लापरवाही:* *साइंस वाणी न्यूज की संवाददाता सरिता ने सुबह 7 बजे वार्ड क्रमांक 7 की पंच विमला चौहान को अवगत कराया।* *इसके बाद सरपंच के प्रतिनिधि एकदाशीया साहू को भी सूचना दी गई।* *दोनों को अवगत कराने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।* *अब शव सड़ने से बदबू फैल रही है और राहगीर परेशान हैं।*


*बीमारी का खतरा:* *मुख्य मार्ग पर शव पड़े होने से यातायात बाधित हो रहा है।* *आसपास के लोग, और मरीज को दुर्गंध के बीच से गुजरना पड़ रहा है।* *ग्रामीणों ने प्रशासन से तुरंत शव उठवाकर निपटान कराने की मांग की है, ताकि संक्रमण का खतरा टल सके।*

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article