-->
जांजगीर-चांपा: खरीफ 2026 में फसल पंजीयन 10 जून से, बीज उत्पादन कार्यक्रम का आयोजन; किसानों को किसान आईडी, B-1, खसरा समेत ये दस्तावेज लाने होंगे

जांजगीर-चांपा: खरीफ 2026 में फसल पंजीयन 10 जून से, बीज उत्पादन कार्यक्रम का आयोजन; किसानों को किसान आईडी, B-1, खसरा समेत ये दस्तावेज लाने होंगे


_2 जून 2026, जांजगीर-चांपा_  
_संवाददाता: सरिता, साइंस वाणी न्यूज छत्तीसगढ़_  

*खरीफ वर्ष 2026 में कृषकों के प्रक्षेत्र पर उत्पादन कार्यक्रम के तहत फसल पंजीयन किया जाना है।* *बीज उत्पादन कार्यक्रम का आयोजन 10 जून से 24 जून तक जांजगीर-चांपा एवं सक्ती जिले के सभी विकासखंडों में होगा।* *किसानों को प्रातः 10 बजे से सायं 5.30 बजे तक संबंधित विकासखंड में पहुंचकर पंजीयन कराना होगा।*

*विकासखंडवार तारीख तय:* *छ.ग. राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड, बीज प्रक्रिया केंद्र खोरसा की उप प्रबंधक/बीज प्रबंधक श्रीमती नम्रता तिवारी ने जानकारी दी।* *जांजगीर-चांपा जिले में बम्हनीडीह में 10 जून, अकलतरा में 11 जून, पामगढ़ में 12 जून, बलीदा में 15 व 16 जून, नवागढ़ में 17 व 18 जून को पंजीयन होगा।* *सक्ती जिले में सक्ती विकासखंड में 19 जून, डभरा में 22 जून, जैजैपुर में 23 जून व मालखरौदा में 24 जून को पंजीयन किया जाएगा।*

*जरूरी दस्तावेज:* *किसानों को पंजीयन हेतु किसान आईडी, एग्रीटेक क्रमांक कार्ड, पासपोर्ट साइज 1 नवीन कलर फोटो, B-1 नवीनतम, पटवारी से सत्यापित खसरा की नकल, आधार कार्ड, पैन कार्ड और चालू मोबाइल नंबर साथ लाना अनिवार्य है।*

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article