जांजगीर-चांपा: SP कार्यालय में हंगामा कर स्टाफ को धमकाने वाला पंकज चौबे गिरफ्तार, BNS की 5 धाराओं में केस; न्यायिक रिमांड पर जेल*
02 जून 2026
_2 जून 2026, जांजगीर-चांपा_
_संवाददाता: सरिता, साइंस वाणी न्यूज छत्तीसगढ़_
*जांजगीर SP कार्यालय में शासकीय कार्य में बाधा डालने और महिला स्टाफ से गाली-गलौज करने वाले आरोपी को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।* *आरोपी पंकज कुमार चौबे, 34 वर्ष, ग्राम सेमरा, थाना नवागढ़ ने स्टाफ को झूठे केस में फंसाने की धमकी भी दी थी।* *पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देश पर थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई हुई।*
*BNS की 5 धाराओं में केस:* *आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 405/2026 दर्ज कर धारा 221, 121(1), 132, 296, 351(3) BNS के तहत विवेचना की गई।* *इन धाराओं में शासकीय कार्य में बाधा, लोक सेवक को धमकाना, गाली-गलौज और धक्का-मुक्की के आरोप शामिल हैं।* *हिरासत में पूछताछ के दौरान आरोपी ने जुर्म स्वीकार कर लिया।*
*पुलिस टीम का योगदान:* *इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता, उप निरीक्षक कमल दास बनर्जी, प्रधान आरक्षक राकेश तिवारी, आरक्षक नितेश विश्वकर्मा, शंकर राजपूत, दिलीप सिंह और तोरन डहरिया का विशेष योगदान रहा।* *आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया