-->
सखी वन स्टॉप सेंटर घरघोड़ा के लिए पात्र-अपात्र सूची जारी**30 जून तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे दावा-आपत्ति आवेदन

सखी वन स्टॉप सेंटर घरघोड़ा के लिए पात्र-अपात्र सूची जारी**30 जून तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे दावा-आपत्ति आवेदन


साइंस वाणी न्यूज़ रायगढ़ प्राप्त जानकारी के अनुसार:- रायगढ़, 19 जून 2026/ महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत संचालित सखी वन स्टॉप सेंटर, घरघोड़ा के संचालन हेतु सेवा प्रदाताओं की नियुक्ति प्रक्रिया के तहत प्राप्त आवेदनों की जांच उपरांत पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन कर दिया गया है।
           महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि जारी विज्ञापन के क्रम में निर्धारित तिथि तक प्राप्त आवेदनों का परीक्षण किया गया। परीक्षण उपरांत तैयार की गई पात्र-अपात्र सूची जारी की गई है। सूची में शामिल अभ्यर्थी यदि अपने आवेदन से संबंधित कोई दावा अथवा आपत्ति प्रस्तुत करना चाहते हैं, तो वे 30 जून 2026 तक कार्यालयीन समय सायं 5.30 बजे तक अपना अभ्यावेदन जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, रायगढ़ कार्यालय में स्वयं उपस्थित होकर अथवा पंजीकृत डाक के माध्यम से जमा कर सकते हैं। पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की सूची कार्यालय के सूचना पटल पर चस्पा की गई है तथा जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट www-raigarh.gov.in पर भी अवलोकन के लिए उपलब्ध है।

हेमंत कुमार टंडन 
जिला ब्यूरो चीफ रायगढ़ छत्तीसगढ़

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article