-->
*श्रमिक परिवारों के बच्चों को मिलेगी आवासीय विद्यालयों में निःशुल्क शिक्षा**अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना का शुभारंभ, कक्षा छठवीं से बारहवीं तक पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगा श्रम विभाग

*श्रमिक परिवारों के बच्चों को मिलेगी आवासीय विद्यालयों में निःशुल्क शिक्षा**अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना का शुभारंभ, कक्षा छठवीं से बारहवीं तक पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगा श्रम विभाग



*पंजीकृत श्रमिकों के प्रथम दो बच्चों को मिलेगा लाभ, मेरिट के आधार पर होगा चयन:-

साइंस वाणी न्यूज़ रायगढ़ प्राप्त जानकारी के अनुसार:- रायगढ़, 19 जून 2026/ श्रमिक परिवारों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने और उनके उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करने के उद्देश्य से श्रम विभाग द्वारा अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना प्रारंभ की गई है। योजना के तहत छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में पंजीकृत श्रमिकों के प्रथम दो बच्चों को शैक्षणिक सत्र 2026-27 से कक्षा छठवीं में प्रवेश दिलाकर बारहवीं तक की शिक्षा आवासीय विद्यालयों में पूर्णतः निःशुल्क प्रदान की जाएगी।
          योजना का लाभ ऐसे छात्र-छात्राओं को मिलेगा जिन्होंने कक्षा पांचवीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया हो तथा मेरिट सूची के शीर्ष 10 विद्यार्थियों में स्थान प्राप्त किया हो। चयन कोरम समितियों द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार किया जाएगा। चयनित विद्यार्थियों के प्रवेश शुल्क, शैक्षणिक शुल्क, गणवेश, पाठ्यपुस्तकें, छात्रावास एवं भोजन सहित शिक्षा से संबंधित सभी आवश्यक व्यय का वहन छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा किया जाएगा। योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए संबंधित श्रमिक का मंडल में कम से कम एक वर्ष पूर्व से पंजीकृत होना आवश्यक है। साथ ही विद्यार्थी कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए पात्र होना चाहिए। यह सुविधा श्रमिक परिवार के केवल प्रथम दो बच्चों को ही प्रदान की जाएगी।

*आवश्यक दस्तावेज:-
आवेदन के साथ जीवंत श्रमिक पंजीयन कार्ड, मूल निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की प्रति, पूर्व कक्षा की अंकसूची, वर्तमान में अध्ययनरत होने का प्रमाण पत्र, पिछली कक्षा का स्थानांतरण प्रमाण पत्र (प्रवेश हेतु), जाति प्रमाण पत्र तथा अभिभावक का आय प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य होगा।

*ऑनलाइन आवेदन की सुविधा:-
योजना के लिए आवेदन श्रमिक स्वयं मोबाइल ऐप के माध्यम से कर सकते हैं। इसके अलावा जनपद पंचायत स्थित श्रम संसाधन केंद्रों तथा नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के माध्यम से भी आवेदन प्रस्तुत कर योजना का लाभ प्राप्त किया जा सकता है।

हेमंत कुमार टंडन 
जिला ब्यूरो चीफ रायगढ़ छत्तीसगढ़

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article