जांजगीर-चांपा: मनरेगा से संवर रहे गांव, रोजगार के साथ मजबूत हो रही जल संरक्षण संचय; 47 हजार से ज्यादा को दैनिक रोजगार
02 जून 2026
_2 जून 2026, जांजगीर-चांपा_
_संवाददाता: सरिता, साइंस वाणी न्यूज छत्तीसगढ़_
*महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अब सिर्फ रोजगार देने वाली योजना नहीं रही, बल्कि ग्रामीण विकास और जल संरक्षण संचय का मजबूत आधार बन रही है।* *जांजगीर-चांपा जिले की ग्राम पंचायतों में तालाब गहरीकरण, नया तालाब निर्माण, आजीविका डबरी, रिचार्ज पिट, कुआं निर्माण, बकरी-मुर्गी शेड और प्रधानमंत्री आवास योजना के काम तेजी से चल रहे हैं।* *इन कार्यों से ग्रामीणों के लिए रोजगार और आजीविका का नया ढांचा तैयार हो रहा है।*
*47 हजार से ज्यादा को रोजगार:* *जिले में मनरेगा के तहत चल रहे विभिन्न निर्माण एवं जल संरक्षण कार्यों में प्रतिदिन 47 हजार 188 से अधिक ग्रामीण श्रमिक रोजगार प्राप्त कर रहे हैं।* *चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक 6.92 लाख मानव दिवस का रोजगार सृजित किया जा चुका है।* *इससे ग्रामीण परिवारों की आय में वृद्धि होने के साथ-साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिल रही है।*
*कलेक्टर के निर्देश पर जल+रोजगार:* *जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गोकुल रावटे ने बताया कि कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में जिले में रोजगार और जल संरक्षण को एक साथ जोड़कर काम किया जा रहा है।* *सोखता गड्ढे और रिचार्ज पिट जैसे कामों से भूजल रिचार्ज हो रहा है, जिससे भविष्य में पानी की समस्या कम होगी।* *मनरेगा अब गांव संवारने के साथ पानी भी बचा रही है।