-->
किसान की निजी भूमि पर ट्रांसफार्मर लगाने का आरोप, जांच और कार्रवाई की मांगट्रांसफार्मर से जान-माल का खतरा, पीड़ित किसान पहुंचा जनदर्शन!ट्रांसफार्मर बना परेशानी का सबब, जांच और स्थानांतरण की मांग लेकर कलेक्टर दरबार पहुंचा किसान!

किसान की निजी भूमि पर ट्रांसफार्मर लगाने का आरोप, जांच और कार्रवाई की मांगट्रांसफार्मर से जान-माल का खतरा, पीड़ित किसान पहुंचा जनदर्शन!ट्रांसफार्मर बना परेशानी का सबब, जांच और स्थानांतरण की मांग लेकर कलेक्टर दरबार पहुंचा किसान!



सारंगढ़ (सारंगढ़-बिलाईगढ़):- ग्राम पंचायत परसदा बड़े के महंत पारा में एक किसान परिवार अपनी ही जमीन पर स्थापित विद्युत ट्रांसफार्मर के कारण परेशानियों और भय के साए में जीवन यापन करने को मजबूर है। मामले को लेकर शिकायतकर्ता हेमंत पटेल ने कलेक्टर जनदर्शन में आवेदन प्रस्तुत कर न्याय की मांग की है।
शिकायत के अनुसार, उनके निजी भूमि पर वर्षों पूर्व विद्युत विभाग द्वारा बिना अनुमति ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया गया। ट्रांसफार्मर के कारण न केवल भूमि के उपयोग में बाधा उत्पन्न हो रही है, बल्कि परिवार के सदस्यों के सामने हर समय दुर्घटना और जान-माल के नुकसान का खतरा भी बना हुआ है। ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले परिवार का कहना है कि बरसात और अन्य मौसमों में ट्रांसफार्मर के आसपास स्थिति और अधिक चिंताजनक हो जाती है, जिससे बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर लगातार डर बना रहता है। हेमंत पटेल ने अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि भूमि स्वामी की सहमति लिए बिना ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया, जिससे उनके संपत्ति अधिकारों का भी हनन हुआ है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने तथा ट्रांसफार्मर को सुरक्षित एवं उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो भविष्य में कोई बड़ी दुर्घटना भी हो सकती है। अब पीड़ित परिवार और स्थानीय ग्रामीणों की निगाहें जिला प्रशासन पर टिकी हैं कि उनकी शिकायत पर क्या कार्रवाई होती है।


Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article