-->
बिर्रा:, सिलादेही की 4 महिलाओं को मिला उज्ज्वला गैस कनेक्शन; कई पात्र हितग्राही अब भी एजेंसी के चक्कर काटने को मजबूर

बिर्रा:, सिलादेही की 4 महिलाओं को मिला उज्ज्वला गैस कनेक्शन; कई पात्र हितग्राही अब भी एजेंसी के चक्कर काटने को मजबूर


_14 जून 2026, बिर्रा, जांजगीर-चांपा_  
_संवाददाता: सरिता, साइंस वाणी न्यूज छत्तीसगढ़_  

*केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का उद्देश्य गरीब परिवारों को स्वच्छ ईंधन उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें धुएं और पारंपरिक चूल्हों से होने वाली परेशानियों से राहत मिल सके।* *लेकिन बिर्रा क्षेत्र में इस योजना के क्रियान्वयन को लेकर लंबे समय से सवाल उठते रहे हैं।* *क्षेत्र के कई पात्र हितग्राही गैस कनेक्शन के लिए महीनों से एजेंसी के चक्कर काट रहे थे।*

*एजेंसी से लौटाए जा रहे थे हितग्राही:* *उपभोक्ताओं का आरोप था कि गैस एजेंसी पहुंचने पर उन्हें कभी "गैस उपलब्ध नहीं है" तो कभी "बाद में आना" कहकर वापस लौटा दिया जाता था।* *बार-बार चक्कर लगाने के बावजूद उन्हें योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा था।*

*खबर छपने के बाद मिली राहत:* *इसी समस्या को लेकर नईदुनिया में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत तेज हुई।* *खबर प्रकाशित होने के पश्चात ग्राम सिलादेही की चार महिला हितग्राहियों अनिता पटेल, सुखमति पटेल, उमा पटेल एवं ललिता यादव को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत निःशुल्क गैस कनेक्शन प्रदान किया गया।* *महिला हितग्राहियों ने बताया कि वे लंबे समय से योजना का लाभ पाने के लिए प्रयासरत थीं, लेकिन बार-बार एजेंसी का चक्कर लगाने के बाद भी उन्हें लाभ नहीं मिल रहा था।* *समाचार प्रकाशित होने के बाद उनकी समस्या का समाधान हुआ।*

*अब भी इंतजार में कई पात्र:* *हालांकि क्षेत्र के अन्य कई पात्र हितग्राहियों का कहना है कि अभी भी अनेक लोगों को योजना का लाभ मिलने का इंतजार है।* *ग्रामीणों के अनुसार ग्राम सिलादेही की किरण कुमारी, सुरेखा कुम्भकार सहित कई पात्र हितग्राही आज भी इंडेन गैस एजेंसी बिर्रा के चक्कर काट रहे हैं।* *उनका आरोप है कि बार-बार एजेंसी पहुंचने के बावजूद उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा है।* *हितग्राहियों का कहना है कि जब कुछ लोगों को समाचार प्रकाशित होने के बाद योजना का लाभ मिल सकता है, तो शेष पात्र उपभोक्ताओं को भी शीघ्र लाभ मिलना चाहिए।* *क्षेत्रवासियों ने संबंधित अधिकारियों से पूरे मामले की जांच कर सभी पात्र हितग्राहियों को जल्द से जल्द उज्ज्वला योजना का लाभ दिलाने की मांग की है।*

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article