-->
बम्हनीडीह: सिलादेही-गतवा में दिन-रात चल रहा अवैध रेत उत्खनन, चैन माउंटेन-हाईवा से हो रहा परिवहन-भंडारण; NGT नियमों की उड़ रही धज्जियां*

बम्हनीडीह: सिलादेही-गतवा में दिन-रात चल रहा अवैध रेत उत्खनन, चैन माउंटेन-हाईवा से हो रहा परिवहन-भंडारण; NGT नियमों की उड़ रही धज्जियां*


_14 जून 2026, बिर्रा, जांजगीर-चांपा_  
_संवाददाता: सरिता, साइंस वाणी न्यूज छत्तीसगढ़_  

*जनपद पंचायत बम्हनीडीह के अंतर्गत ग्राम पंचायत सिलादेही और गतवा में दिन-रात रेत का अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण का कार्य चैन माउंटेन मशीन और हाईवा से तेज गति से निरंतर चल रहा है।* *ग्रामीणों का आरोप है कि जिम्मेदारों की आपस में मिलीभगत से हसदेव नदी के अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है।* *जिला के उच्च अधिकारी जानबूझकर भी अंजान बने बैठे हैं।*

*फर्जी बोर्ड लगाकर हो रहा भंडारण:* *जहां रेत का भंडारण किया जा रहा है, उक्त स्थल में बकायदा हीरालाल सोनी कोरबा वाले के नाम से रेत भंडारण का स्वीकृत होने का बोर्ड लगाकर दिन-रात भारी मात्रा में भंडारण किया जा रहा है।* *लेकिन कलेक्टर कार्यालय जांजगीर-चांपा के खनिज शाखा में हीरालाल सोनी के नाम से भंडारण करने के संबंध में स्वीकृति का आदेश जारी ही नहीं किया गया है।* *ग्रामीणों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि कथित रेत ठेकेदार हीरालाल सोनी कोरबा वाले ने अपने दो चमचों के द्वारा राष्ट्रीय पर्यावरण अधिनियम 2010 का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है।*

*NGT नियमों का उल्लंघन:* *ग्रामीणों का आरोप है कि रेत घाट की स्वीकृति और संचालन संबंधी आदेश की जानकारी स्थानीय जनप्रतिनिधियों के अलावा पंचायत पदाधिकारी को आज तक नहीं दी गई है।* *एनजीटी 2010 के नियमों के अनुसार हसदेव नदी से रेत खनन में भारी मशीनों का उपयोग पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा है।* *इसके बावजूद भी यहां सिलादेही और गतवा घाट पर मुक्त रेत माफिया के द्वारा लगातार रात और दिन चैन माउंटेन मशीन से अवैध रेत उत्खनन व परिवहन और भारी मात्रा में माउंट एवरेस्ट की ऊंची चोटी पहाड़ जैसे भंडारण भी किया जा रहा है।* *चैन माउंटेन मशीन के उपयोग से हसदेव नदी में बड़े-बड़े जानलेवा गड्ढे बन जा रहे हैं।*

*खनिज अधिकारी ने नहीं उठाया फोन:* *उक्त संबंध में जिम्मेदार जांजगीर-चांपा जिला के खनिज अधिकारी से भी संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने फोन उठाना मुनासिब नहीं समझा।* *ग्रामीणों का कहना है कि खनिज विभाग के अधिकारी रेत माफियाओं के आगे बौने साबित हो रहे हैं।* *रेत माफिया बरसात में औने-पौने दामों में बेचने के लिए सिलादेही के पुल के किनारे में खुलेआम अवैध रूप से भारी मात्रा में पहाड़ जैसे भंडारण कर रहा है।* *ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर से चैन माउंटेन मशीन और बड़ी-बड़ी हाईवा को राजसात करते हुए दोषियों पर FIR दर्ज कराने की मांग की है।*

*SDM चांपा बोले- होगी सख्त कार्रवाई:* *अनुविभागीय अधिकारी राजस्व चांपा पवन कोसमा ने कहा कि अवैध रेत उत्खनन एवं अवैध परिवहन और अवैध भंडारण पर राजस्व विभाग के द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।* *सिलादेही और गतवा में भी अवैध उत्खनन की शिकायत प्राप्त होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article