-->
अवैध शराब कारोबार पर कांकेर पुलिस का प्रहार 69 आबकारी प्रकरणों में जप्त 465 लीटर अवैध शराब का कांकेर पुलिस ने किया नष्टीकरण।

अवैध शराब कारोबार पर कांकेर पुलिस का प्रहार 69 आबकारी प्रकरणों में जप्त 465 लीटर अवैध शराब का कांकेर पुलिस ने किया नष्टीकरण।

बसंत प्रधान जिला ब्यूरो चीफ कांकेर


पुलिस अधीक्षक कार्यालय,
 जिला – उत्तर बस्तर कांकेर (छ.ग.)
 दिनांक : 20/06/2026

कांकेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : ₹2.50 लाख कीमत की अवैध शराब नष्ट ।
आबकारी एक्ट के प्रकरणों में जप्त देशी-विदेशी शराब का विधिवत नष्टीकरण।
कांकेर पुलिस एवं आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई।

अवैध शराब कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु निखिल राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश साहू की उपस्थिति में आज दिनांक 20.06.2026 को चौकी दुधावा परिसर में आबकारी एक्ट के विभिन्न प्रकरणों में जप्त अवैध शराब एवं महुआ पास का विधिवत नष्टीकरण किया गया।

कार्यवाही के दौरान चौकी दुधावा के 46 आबकारी एक्ट प्रकरणों में जप्त अवैध महुआ शराब, देशी एवं विदेशी शराब तथा महुआ पास कुल 346 लीटर, थाना नरहरपुर के 16 आबकारी एक्ट प्रकरणों में जप्त महुआ शराब एवं देशी-विदेशी शराब कुल 87 लीटर तथा चौकी हल्बा के 07 आबकारी एक्ट प्रकरणों में जप्त अवैध महुआ एवं देशी-विदेशी शराब कुल 32 लीटर को नियमानुसार नष्ट किया गया।

इस प्रकार कुल 69 आबकारी एक्ट प्रकरणों में जप्त लगभग 465 लीटर अवैध शराब एवं महुआ पास, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹2,50,000/- है, का विधिवत नष्टीकरण किया गया। नष्ट की गई शराब में महंगे विदेशी ब्रांड जैसे रॉयल स्टैग, बैगपाइपर, मैकडॉवेल्स नंबर-1, विभिन्न ब्रांड की बीयर, देशी प्लेन शराब एवं महुआ शराब शामिल रही।

कार्यवाही के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों पुलिस टीम:-योगेन्द्र वर्मा, सोमेश बघेल, कोमल भूषण पटेल, पुरुषोत्तम साकर, गोविन्द ध्रुव, उनि प्रेमशंकर ठाकुर, सउनि गंगाराम शोरी, प्रधान आरक्षक गौतम बिसेन, प्रधान आरक्षक परमेश्वर नेताम, प्रधान आरक्षक गरीब राम भुआर्य, मुकुंद मंडावी, आरक्षक इंदल नेताम, अशवन कोड़ोपी, मिथलेष कोटपरिहा, महेन्द्र भास्कर, महेश कुरेटी, सुमन मानिकपुरी एवं रैन जैन की सराहनीय भूमिका रही।

कांकेर पुलिस आमजन से अपील करती है कि अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन संबंधी किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल नजदीकी थाना, चौकी अथवा पुलिस अपराधिक हेल्पलाइन नं 9479155125 को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article