-->
जांजगीर-चांपा: नए सत्र से पहले स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर फोकस, 89 स्कूल बस-वैन की फिटनेस जांच; 10 ड्राइवरों पर एक्शन, 7000 जुर्माना; आंख-स्वास्थ्य टेस्ट अनिवार्य

जांजगीर-चांपा: नए सत्र से पहले स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर फोकस, 89 स्कूल बस-वैन की फिटनेस जांच; 10 ड्राइवरों पर एक्शन, 7000 जुर्माना; आंख-स्वास्थ्य टेस्ट अनिवार्य

 
_20 जून 2026, जांजगीर-चांपा_  
_संवाददाता: सरिता, साइंस वाणी न्यूज छत्तीसगढ़_  

*नए शैक्षणिक सत्र से पहले स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर जांजगीर पुलिस एक्शन मोड में आ गई है।* *एसपी विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देश पर पुलिस लाइन खोखरा भांठा में विशेष वाहन जांच शिविर लगाया गया, जहां 89 स्कूल बसों और वैन की 16 बिंदुओं पर बारीकी से जांच की गई।* *खामी मिलने पर 10 वाहन चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट में कार्रवाई कर 7000 रुपये का समन शुल्क वसूला गया।*

*ड्राइवरों का नेत्र-स्वास्थ्य परीक्षण:* *एडिशनल एसपी ट्रैफिक उदयन बेहार के नेतृत्व में जिला परिवहन विभाग और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने पहले सभी 89 वाहनों का पंजीयन किया।* *इसके बाद फिटनेस, परमिट, बीमा, चालक लाइसेंस समेत दस्तावेज जांचे गए।* *वाहनों में सीट बेल्ट, स्पीड गवर्नर, जीपीएस, सीसीटीवी कैमरा और फर्स्ट एड बॉक्स की भी तकनीकी जांच हुई।* *साथ ही स्वास्थ्य विभाग के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने सभी ड्राइवरों और हेल्परों का नेत्र परीक्षण व स्वास्थ्य चेकअप किया।*

*एडिशनल एसपी की सख्त हिदायत:* *एडिशनल एसपी उदयन बेहार ने ड्राइवरों को साफ कहा- "स्कूली बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।"* *उन्होंने चालकों से निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, अनिवार्य रूप से सीट बेल्ट लगाने और शराब पीकर वाहन न चलाने की अपील की।* *चेतावनी दी कि आगामी जांच शिविरों में कमियां पाई गईं तो नियम अनुसार सख्त कार्रवाई होगी।*

*ये अधिकारी रहे मौजूद:* *जांच शिविर में एडिशनल एसपी यातायात उदयन बेहार, RTO प्रदीप शर्मा, जिला परिवहन विभाग की टीम, स्वास्थ्य विभाग से डॉ. आशा कोसले MO, डॉ. आलोक दुबे, डॉ. पंचराम केवंट नेत्र सहायक अधिकारी, हरिशंकर धीवर RHO, श्रद्धा दुबे CHO, यातायात शाखा से निरीक्षक सुभाष चौबे, प्रधान यशवंत वर्मा, अनुराग सिंह सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।*

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article