डी डी नगर बुद्ध विहार में वंदना कर ध्यान साधना की गई
21 जून 2026
चलो बुद्ध विहार की ओर, योजना के अंतर्गत प्रति रविवार की तरह दिनांक २१ जून २०२६ को प्रातः काल में, डॉक्टर अंबेडकर बुद्ध विहार, अग्रोहा कॉलोनी डी डी नगर रायपुर छ ग, सर्वप्रथम त्रिशरण पंचशील, बुद्ध, धम्म, संघ की वंदना कर, आना पान सती ध्यान साधना की गई है ।
भगवान बुद्ध और उनका धम्म ग्रंथ से एक पाठ ,उनके धम्म का प्रचार की शपथ, का वाचन किया गया है ।
वर्तमान समय में वंचित वर्ग को भारतीय संविधान में दिए गए अधिकारों का लाभ उठाने तथा समाज को संगठित होकर आगे बढ़ाने शिक्षा एव बुद्ध धम्म को आचरण में उतारने के संबंध में विचार कर संकल्प लिया गया है । इसके साथ ही समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने पर जोर दिया गया है । ग़रीब परिवारों को उनके बच्चों को शिक्षित करने निः शुल्क कोचिंग दी जाती हैं और उन्हें पाठ्य सामग्री उपलब्ध करायी जाती है और भी कई प्रकार से उन्हें प्रोत्साहित करने आर्थिक मदद प्रदान करने का प्रयास करते रहने का निर्णय लिया गया हैं ।
आज की उपस्तिथि में, आयु रतन गोंडाने, आयु सुरेन्द्र कुमार कोल्हेकर, आयु राजेश धार गावे,आयुष्मती रेखा गोंडाने, आयुष्मती आशा गोंडाने, आयुष्मती वीणा रायकर, आयु चुन्नू बंजारे, आयु शिव कुमार, एडवोकेट ज्ञानेश्वर बावनगड़े,
आदि सदस्यों ने मिलकर धम्म पालन गाथा कर समस्त प्राणियों के कल्याण एवं सुखी जीवन के लिये मंगल कामनाएँ की । उपरोक्त कार्यक्रम की जानकारी प्रेष विज्ञप्ति जारी करने इंजीनियर सी डी खोबरागड़े राष्ट्रीय कार्य कारिणी सदस्य संस्कार विभाग भारतीय बौद्ध महा सभा रायपुर छ ग द्वारा दी गई है ।