पौधा पेड़ नहीं बन पाएगा
05 जून 2026
दो पेड़,
आज आपस में,
बातें करते हुए कह रहें हैं।
आज पाँच जून है।
आज कितने सारे लोग,
पर्यावरण दिवस मनायेंगे।
फलदार पौधे,
या पर्यावरण हितैषी पेड़,
न लगाकर,
शोभादार पौधें लाकर,
फावड़ा पकड़े,
गड्ढा खुदवाकर,
उसमें नर्सरी से,
खरीद कर लाएँ हुए,
पौधें को रोपेंगे।
फोटो खिंचवाएँगे।
फेसबुक वॉट्सएप पर,
अपलोड़ करके,
अपना पर्यावरण प्रेमी होने का,
प्रमाण प्रस्तुत करेंगे।
उसे बस कुछ दिन पानी देंगें,
फिर वह भूल जायेंगे।
बेचारा पौधा एकाएक,
उत्साह से,
बढ़ने का प्रयास करेगा।
परंतु जब उसे,
समुचित देखभाल नहीं मिलेगा।
वह कैसे बढ़ेगा, कैसे खिलेगा।
जल्दी ही वह पौधा,
उसके लिए बनाए गए,
बाड़े के अंदर ही,
दर्द में अलसाए हुए,
सूख जाएगा।
अगले वर्ष उसी बाड़े में,
उस सूखे हुए,
पौधे की जगह,
दूसरा पौधा लगाया जाएगा।
पर्यावरण दिवस,
पर्यावरण दिवस रह जाएगा,
वह पौधा कभी पेड़ नहीं बन पाएगा।
मौलिक सृजन
*🌳लोको पायलट-संतोष मिरी 'हेम'🌳*
कोरबा (छत्तीसगढ़)