जिला तुलसी मानस प्रतिष्ठान कांकेर का भव्य शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
15 जून 2026
बसंत प्रधान जिला ब्यूरो चीफ कांकेर
कांकेर। जिला तुलसी मानस प्रतिष्ठान कांकेर के नव-नियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह श्रद्धा, उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व लोकसभा सांसद मोहन मांडवी उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों के रूप में विधायक आसाराम नेताम, प्रंरतीसलाहकार सीताराम श्याम, हृदय राम गोवर्धन गजबल्ला, प्ररतीसलाहकार आसाराम जी, प्ररतीसलाहकार छगन यादव, प्रंरतीकोषाध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर, प्ररतीमहासचिव के.आर. गजबल्ला, जिला अध्यक्ष लोकेश साहू, प्रंरतीमीडिया प्रभारी लक्ष्मण उमरे, कांकेर ब्लॉक अध्यक्ष भूषण जैन, गुरु श्री आनंद सिंह ठाकुर तथा प्रदेश प्रबुद्ध सलाहकार काशीराम जैन सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
अतिथियों ने अपने उद्बोधन में तुलसी मानस की शिक्षाओं को समाज में जन-जन तक पहुंचाने, सामाजिक समरसता एवं नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने का आह्वान किया। उन्होंने नव-नियुक्त पदाधिकारियों को अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की शुभकामनाएं दीं।
इस पावन अवसर पर अंचल के मानस संतों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं बुद्धिजीवियों की उल्लेखनीय सहभागिता रही। सभी ने संगठन की गतिविधियों को समाजहित में आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
अंत में नव-नियुक्त पदाधिकारियों ने विधिवत शपथ ग्रहण कर संगठन की गरिमा, संस्कृति और सेवा भाव को बनाए रखने का संकल्प लिया। इसी के साथ जिला तुलसी मानस प्रतिष्ठान कांकेर का यह भव्य शपथ ग्रहण समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।