-->
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस


नितदिन योगासन करो, मन रहता है शांत।
काया भी सुंदर बने, खिलता है मुखकांत।।

बने लचीला तन बदन, भागे देखो रोग।
पीड़ा हरता है सभी, तन मन रखे निरोग।।

नितदिन करके ध्यान तुम, बनना ऊर्जावान।
प्रतिरोधकता को बढ़ा, करता कष्ट निदान।।

तन से मोटापा हटे, सुंदर बने शरीर।
नित्य करो तुम साधना, रखकर थोड़ा धीर।।

बीमारी भटके नहीं, रहे हमेशा दूर।
करते रहना योग तुम, ऊर्जा से भरपूर।।

*✍️लोको पायलट-संतोष मिरी 'हेम'*
           कोरबा (छत्तीसगढ़)
********************************



*योग (कुण्डलिया)*

पीड़ा को हरकर सभी, तन को रखे निरोग।
बीमारी भटके नहीं, करना नियमित योग।।
करना नियमित योग, सभी जन ध्यान लगाओ।
बनकर ऊर्जावान, रूप तुम सुंदर पाओ।।
करना ले आनंद, लगेगा जैसे क्रीड़ा। 
हिय करता है शांत, हटाए तन-मन पीड़ा।।

 लोको पायलट -संतोष मिरी"हेम"
       कोरबा (छत्तीसगढ़)
*******************************

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article