केलो नदी के नए मरीन ड्राइव निर्माण में दर्दनाक हादसा: मिक्सर मशीन पलटी, चालक की मौत... आखिर जिम्मेदार कौन?
रायगढ़। शहर में निर्माणाधीन नए केलो नदी मरीन ड्राइव परियोजना में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। केलो नदी मे मिक्सचर मशीन मे पानी भरने के दौरान मिक्सर मशीन पलटने से उसके चालक विश्वनाथ नागेश्वर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष बताई जा रही है
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नए मरीन ड्राइव के निर्माण कार्य में मिक्सर मशीन से केलो नदी मे पानी भारने आया था मैं और कंक्रीट का कार्य किया जा रहा था। इसी दौरान मशीन अनियंत्रित होकर पलट गई और चालक उसकी चपेट में आ गया। हादसे के बाद निर्माण स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। साथी कर्मचारियों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।
घटना के बाद कई गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। क्या निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था? क्या मशीन की तकनीकी जांच और रखरखाव सही तरीके से किया गया था? क्या चालक को सुरक्षित कार्य वातावरण उपलब्ध कराया गया था? यदि नहीं, तो आखिर इस मौत का जिम्मेदार कौन है?
स्थानीय लोगों का कहना है कि करोड़ों रुपये की परियोजनाओं में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अक्सर लापरवाही बरती जाती है, जिसका खामियाजा मजदूरों और कर्मचारियों को अपनी जान देकर चुकाना पड़ता है। ऐसे में इस हादसे की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग उठने लगी है।
मीडिया द्वारा अस्पताल में जानकारी लेने पर चिकित्सकों ने मृतक की पहचान विश्वनाथ नागेश्वर के रूप में की। अब सभी की निगाहें प्रशासन और जांच एजेंसियों पर टिकी हैं कि आखिर इस दर्दनाक हादसे के पीछे की सच्चाई क्या है और दोषियों पर क्या कार्रवाई होती है।


