:झांसी मंडल में संगठन को मिलेगी नई गति, कल ललितपुर दौरे की भी चर्चा। ललितपुर। बहुजन समाज पार्टी द्वारा झांसी मंडल की संगठनात्मक जिम्मेदारी श्री रामबाबू चिरगैया एवं श्री रविकांत मौर्य को सौंपे जाने के बाद संगठन में नई सक्रियता देखने को मिल रही है।पार्टी सूत्रों के अनुसार, मंडल प्रभारी का शनिवार को ललितपुर दौरा प्रस्तावित है, जहां वे पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन की समीक्षा करेंगे तथा आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर चर्चा कर सकते हैं। हालांकि, दौरे का आधिकारिक कार्यक्रम अभी जारी नहीं किया गया है।पार्टी कार्यकर्ताओं में इस संभावित दौरे को लेकर उत्साह का माहौल है। माना जा रहा है कि बैठक में संगठन विस्तार, बूथ स्तर की तैयारियों और आगामी राजनीतिक गतिविधियों पर विशेष जोर दिया जाएगा।
25 जून 2026