बुद्ध विहार में वंदना कर धम्म ग्रन्थ का वाचन किया
28 जून 2026
चलो बुद्ध विहार की ओर, योजना के अंतर्गत प्रति रविवार की तरह दिनांक 28 जून 2026 को प्रातः काल में , डॉक्टर अंबेडकर बुद्ध विहार, अग्रोहा कॉलोनी डी डी नगर रायपुर छ ग , में सर्व प्रथम तथागत बुद्ध एव बोधिसत्व डॉ बाबा साहब की प्रतिमा के समक्ष धूप दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किया गया है ।
त्रिशरण पंचशील, बुद्ध, धम्म, संघ, की वंदना कर, आना पान सती ध्यान साधना की गई है । भगवान बुद्ध और उनका धम्म ग्रंथ से एक पाठ का वाचन किया गया है । सभी उपस्थित सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए सुझाव दिये कि गत वर्ष की भाँति इस वर्ष भी वर्षावास के दौरान बुद्ध विहार में बौद्ध भिक्षुओं को आमंत्रित कर उनकी पूर्ण व्यवस्था, धार्मिक प्रवचन धम्म देशना का कार्य किया जाएगा ताकि समाज को बुद्ध धम्म की शिक्षा का लाभ मिले, यह ज़वाबदारी मैत्रेयी महिला समिती के साथ मिलकर डी डी नगर वार्ड शाखा के भारतीय बौद्ध महा सभा द्वारा की जाएगी, बुद्ध विहार के संचालन एव रख रखाव हेतु कार्य में सभी की सहभागिता सुनिश्चित की गई हैं ।
वर्षा वास आषाढ़ी पूर्णिमा २९ जुलाई से तीन माह तक का रहता हैं और श्रद्धालु उपासक के लिए अष्टशील का पालन करने का उत्तम कार्य किया जा सकता हैं । अंत में सभी ने मिलकर धम्म पालन गाथा कर समस्त प्राणियों के कल्याण एव सुखी जीवन हेतु मंगल कामना की ।
आज की उपस्थिति में, डॉक्टर आर के सुखदेवे, आयु सुरेन्द कुमार कोल्हेकर, आयु दीनदयाल रायकर, आयु ओं डी तिरपुड़े, आयु निलेश कांबले, आयु अनिरुद्ध कोचे, आयुष्मती मोतीमाला कोल्हेकर, डॉ कल्पना सुखदेवे, आयुष्मती वीना रायकर, आयु के के रामटेके, आयु दीपक रंगारी, आयु रमेश टेंभुर्णिकर, डॉ एन एल फुलझले, आयु अंकुर फुलझले, आयु प्रकाश लोखंडे आदि शामिल सदस्यों को साधुवाद ।
उक्त जानकारी इंजीनियर सी डी खोबरागड़े राष्ट्रीय कार्य कारिणी सदस्य संस्कार विभाग भारतीय बौद्ध महा सभा रायपुर छ ग द्वारा दी गई है ।