योग दिवस पर पीएमश्री विद्यालय बतरा में विद्यार्थियों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
20 जून 2026
बरौल। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पीएमश्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, बतरा में रविवार को उत्साह एवं उमंग के साथ योग दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया तथा स्वस्थ जीवन के लिए नियमित योग करने का संकल्प लिया।
योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने का रहा उद्देश्य
माननीय कलेक्टर रेना जमील के संरक्षण एवं जिला शिक्षा अधिकारी अजय कुमार मिश्रा के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्राचार्य गोवर्धन सिंह के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में
योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें स्वस्थ, अनुशासित एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।
पीटीआई ने कराया योगाभ्यास, बताए लाभ
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के पीटीआई रविन्द्र सिंह ने छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया। उन्होंने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ, मन शांत एवं जीवन सकारात्मक बनता है। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में तनावमुक्त एवं संतुलित जीवन के लिए योग सबसे प्रभावी माध्यमों में से एक है।
योगमय बना विद्यालय परिसर
योगाभ्यास के दौरान विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ सहभागिता निभाई। विद्यालय परिसर में योगमय वातावरण देखने को मिला। इस अवसर पर स्वास्थ्य, स्वच्छता, मानसिक संतुलन एवं शारीरिक फिटनेस बनाए रखने में योग की महत्वपूर्ण भूमिका पर भी चर्चा की गई।
योग को दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान
प्राचार्य गोवर्धन सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि योग भारत की प्राचीन एवं गौरवशाली परंपरा है, जो व्यक्ति के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने विद्यार्थियों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने तथा परिवार एवं समाज के अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।
शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थी रहे उपस्थित
कार्यक्रम में प्रधान पाठक अंजना जायसवाल, आमरीन, रुचि कुशवाहा, हिमांशु शर्मा, प्रियंका कुमारी, सुरेखा कुमारी, धनंजय दुबे सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। अंत में सभी ने नियमित योगाभ्यास कर स्वस्थ, निरोग एवं सकारात्मक जीवन जीने का संकल्प लिया तथा योग को जन-जन तक पहुंचाकर स्वस्थ भारत के निर्माण में योगदान देने का संदेश दिया।