भूषण की दर्दनाक हादसा परिवार ने की मुवावजा की मांग
08 जून 2026
सरसीवा - सारंगढ़ जिले के ग्राम पिपरभावना निवासी भूषण कुर्रे पिता धजा राम कुर्रे का भिनोदा के पास मोटरसाइकिल एवं ट्रक से टकराने पर दर्दनाक मौत हो गई। जिससे परिवार वाले शासन से मुवावजा के लिए गुहार लगाई है।भूषण कुर्रे शादीशुदा था। उसके बच्चें भी है। पत्नी और बच्चें परिवार चलाने में असमर्थ है। जिससे शासन से उचित मुवावजा के लिए प्रशासन से गुहार लगाई है।
भूषण के पिताजी भी इस दुनिया में नहीं है। चार भाइयों में से भूषण सबसे छोटा है। सभी भाई अलग हो चुके है। भूषण के परिवार का एक मात्र सहारा था। उनके चले जाने से घर में मातम पसरा है। दुःख का अम्बार खड़ा हो चूका है। परिवार कों दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे। छत्तीसगढ़ सरकार उनके बच्चों के लालन पालन हेतु उचित कार्यवाही करे। साथ ही घर के सदस्यों को रोजगार के साथ साथ उचित मुवावजा प्रदान करे। ताकि उनके परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार हो।
भूषण के भाई पुष्पेंद्र कुर्रे, कन्हैया, प्रकाश कुर्रे एवं गाँव के पूर्व सरपंच लक्ष्मण कुर्रे के अलावा ग्रामवासी लहाराम, कुमार, मोती राम,लकेश्वर कुर्रे, छुनु कुर्रे, गणेश राम, कमलेश खटकर, खगेन्द्र खटकर,अनिल खटकर, वर्तमान सरपंच पन्ना लाल बंजारे सहित सभी ग्रामवासियों ने उचित मुवावजा की। मुवावजा नहीं मिलने पर चक्काजाम करने की घोषणा किये है।