बालको स्थित सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना कर समाजसेवी विकास डालमिया ने मनाया जन्मदिन
11 जून 2026
बालको स्थित सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना कर समाजसेवी विकास डालमिया ने मनाया जन्मदिन
बालको स्थित सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर में समाजसेवी विकास डालमिया ने अपना जन्मदिन धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण में मनाया। जन्मदिन के अवसर पर उन्होंने मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना कर भगवान हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की।
इस अवसर पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। पूजा के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया और बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने गुलदस्ता एवं केक काटकर विकास डालमिया को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। सभी ने उनके स्वस्थ, सुखद एवं सफल जीवन की कामना की।
बालको नगर कई स्थानों पर बड़ी संख्या में लोगों ने केक काटकर फूलों से स्वागत कर विकास डालमिया को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी