-->
आरटीओ और परिवहन उड़नदस्ता की बड़ी कार्रवाई,20 बसों पर जुर्माना; स्लीपर बस संचालकों को जारी किए गए नोटिस

आरटीओ और परिवहन उड़नदस्ता की बड़ी कार्रवाई,20 बसों पर जुर्माना; स्लीपर बस संचालकों को जारी किए गए नोटिस

आरटीओ और परिवहन उड़नदस्ता की बड़ी कार्रवाई,20 बसों पर जुर्माना; स्लीपर बस संचालकों को जारी किए गए नोटिस

साइंस वाणी न्यूज,,कोरबा, 10 जून 2026 को क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) कोरबा द्वारा जिले में संचालित यात्री बसों के विरुद्ध विशेष जांच अभियान चलाया गया। आरटीओ प्रभारी अतुल असैया के नेतृत्व में तथा परिवहन उपनिरीक्षक प्रवीण सोनी एवं उनकी टीम की मौजूदगी में विभिन्न मार्गों पर बसों की सघन जांच की गई।
जांच के दौरान कुल 20 बसों में परिवहन नियमों के उल्लंघन पाए जाने पर कार्रवाई की गई। इन बसों से विभिन्न अनियमितताओं के तहत कुल 18,500 रुपये का शमन शुल्क वसूल किया गया। अधिकारियों ने बस संचालकों को वाहन संबंधी सभी दस्तावेज अद्यतन रखने तथा निर्धारित नियमों के अनुरूप संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
अभियान के दौरान माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के पालन को लेकर भी विशेष ध्यान दिया गया। स्लीपर बसों में सुरक्षा मानकों के विपरीत लगाए गए कैरियर (रूफ कैरियर) हटाने के लिए संबंधित बस संचालकों को नोटिस जारी किए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यात्री सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और न्यायालय के निर्देशों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा।
आरटीओ अतुल असैया ने बताया कि सड़क सुरक्षा एवं यात्री हितों को ध्यान में रखते हुए इस प्रकार की जांच और प्रवर्तन कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। उन्होंने सभी वाहन संचालकों से परिवहन नियमों का पालन करने, वैध दस्तावेज साथ रखने तथा वाहनों का संचालन निर्धारित मानकों के अनुरूप करने की अपील की।
परिवहन विभाग की इस कार्रवाई से नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन संचालकों में हड़कंप देखा गया।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article