तमनार के लोग मुझसे डरते हैं-बैंक प्रबंधक भा. स्टेट बैंक
02 जून 2026
ज्ञात हो कि भारतीय स्टेट बैंक का शाखा ग्रामीण तमनार में संचालित है जिसके मैनेजर सुभाष चंद्र का व्यवहार बैंक ग्राहकों के प्रति तानाशाही रूप ले लिया है।
एक ग्राहक द्वारा " तमनार गौ सुरक्षा एवं डेयरी फार्म " स्थापना हेतु ऋण के लिए आवेदन प्रस्तुत किया गया, बैंक मैनेजर द्वारा पहले शब्द ही ग्राहक से कहा गया तुम्हारे पापा कभी गाय छुये हैं क्या? 65 लाख का लोन लेने आ गये मजाक है।
इनके द्वारा बताया गया कि तमनार के लोग मेरे से लोन लेने के लिए डर रहे हैं।
ज्ञात हो मामला यह है कि खुशबू साव निवासी तमनार, जिला रायगढ़ द्वारा " मिनिस्ट्री आफ माइक्रो, स्माल एण्ड मिडियम इन्टर प्राईजेस गवर्नमेंट आफ इण्डिया के प्राईम मिनिस्टर एप्लाईमेंट जेनेरेशन प्रोग्राम
के तहत ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में बेरोजगारों को नये तथा सुक्ष्म उद्योग स्थापना कर स्वरोजगार सृजन हेतु वित्तीय सहायता प्रदान करता है जिसका आवेदन बैंक के माध्यम से जमा किया जाता है।
ग्राहक द्वारा सम्बंधित पोर्टल में अपना आवेदन करने के बाद बैंक मैनेजर से समय लेकर दिनांक 01/06/2026 को बैंक में आवेदन हार्ड कापी लेकर उपस्थित होने पर तानाशाही रवैया अपनाया गया। साथ ही आपका लोन पास होने नहीं दूंगा जहाँ जाना हो जा सकते हो ।
एक अन्य प्रकरण में एक ग्राहक का पूर्व में जन- धन योजना के तहत बैंक खाता खुला था, जिसके नाम प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत सोलर सिस्टम लगाया गया तब बैंक खाता को जन-धन से उन्नत कर बचत खाता मुख्य शाखा तमनार ग्रामीण में किया गया परन्तु बार - बार जाने से भी पासबुक छ: माह में उपलब्ध नहीं कराया गया है। जिससे अल्प शिक्षित बैंक ग्राहक को अपने बैंक खाता में बचत या सूर्य घर योजना के ऋण की वास्तविक जानकारी प्राप्त नहीं है। बैंक मैनेजर से इस सम्बन्ध में जानकारी चाहने पर सन्तुष्टि पूर्ण जानकारी नहीं दिया गया, जो बैंक सेवा में कमी को दर्शाता है।
ग्राहक के साथ एक जिम्मेदार बैंक मैनेजर का ऐसा बर्ताव शासन के ऐसे महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ लेने से बंचित रखता है, बेरोजगार युवाओं के भविष्य के लिए शासन द्वारा चलाए जा रहे योजना सफल नहीं हो सकता।
बर्जन - खुशबू साव
बैंक ग्राहक- SBI तमनार