बिर्रा: सरस्वती ग्राम शिक्षा विकास समिति का दस दिवसीय नवीन प्राचार्य प्रशिक्षण शिविर संपन्न; प्रांतीय सचिव पुरंदा कश्यप रहे मुख्य अतिथि
बिर्रा: सरस्वती ग्राम शिक्षा विकास समिति का दस दिवसीय नवीन प्राचार्य प्रशिक्षण शिविर संपन्न; प्रांतीय सचिव पुरंदा कश्यप रहे मुख्य अतिथि
_12 जून 2026, बिर्रा, जांजगीर-चांपा_
_संवाददाता: सरिता, साइंस वाणी न्यूज छत्तीसगढ़_
*जांजगीर जिले के ग्राम पंचायत बिर्रा में संचालित सरस्वती ग्राम शिक्षा विकास समिति जिला जांजगीर-चांपा द्वारा आयोजित दस दिवसीय नवीन प्राचार्य अप्रशिक्षित प्रशिक्षण शिविर का आज समापन हो गया।* *समापन दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्रांतीय सचिव पुरंदा कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।* *कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. ईश्वर प्रसाद शुक्ला ने की।*
*विशिष्ट उपस्थिति:* *समापन अवसर पर विशेष सहयोगी के रूप में मनोज तिवारी एवं देव प्रसाद तिवारी मौजूद रहे।* *इसके साथ ही आचार्य पितंबर कश्यप, शिक्षक अभिराम कश्यप, सुप्रिया शुक्ला, विद्या महंत, लाल मणी चंद्रा, प्रशिक्षण शिक्षक मनीष सिंह, शारीरिक शिक्षक हीरा सतनामी एवं प्राचार्य शिव कुमारी की गरिमामयी उपस्थिति रही।* *कार्यक्रम का सफल संचालन नवल किशोर तिवारी ने किया।*
*मीडिया की भागीदारी:* *समापन समारोह में मीडिया कर्मी जितेंद्र तिवारी एवं कृष्णा साहू भी उपस्थित रहे।* *दस दिवसीय इस प्रशिक्षण शिविर में नवीन प्राचार्यों को विद्यालय संचालन, प्रशासनिक दक्षता एवं शैक्षणिक गुणवत्ता के गुर सिखाए गए।* *समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि अप्रशिक्षित प्राचार्यों को दक्ष बनाने के लिए ऐसे शिविर नियमित आयोजित किए जाते हैं।