खरसिया में सर्व आदिवासी समाज ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन, गृह मंत्री के बयान पर जताया विरोध
खरसिया, 05 जून 2026।
छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज खरसिया द्वारा देश की महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) खरसिया के माध्यम से सौंपा गया। ज्ञापन में देश के गृह मंत्री द्वारा आदिवासी समाज के संबंध में दिए गए कथित बयान पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराते हुए विरोध प्रकट किया गया।
सर्व आदिवासी समाज के अध्यक्ष काशी राम सिदार ने बताया कि 24 मई 2026 को दिल्ली के तालकटोरा मैदान में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान दिए गए बयान से आदिवासी समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। समाज के पदाधिकारियों ने इसे आदिवासी समुदाय का अपमान बताते हुए इसकी निंदा की है।
ज्ञापन में राष्ट्रपति से मांग की गई है कि आदिवासी समाज की पहचान, सम्मान और गरिमा को बनाए रखते हुए भविष्य में किसी भी प्रकार के अपमानजनक शब्दों के प्रयोग पर रोक सुनिश्चित की जाए। साथ ही समाज के सम्मान की रक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।
इस अवसर पर सर्व आदिवासी समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। समाज ने कहा कि आदिवासी समुदाय अपने अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाता रहेगा।
रिपोर्ट : दीपक डनसेना
साइंस वाणी न्यूज़
खरसिया, रायगढ़ (छत्तीसगढ़)