छत्तीसगढ़ गांड़ा समाज (फेडरेशन) का गठन, टी.आर. जगदल्ले बने प्रांतीय संयोजक
छत्तीसगढ़ गांड़ा समाज (फेडरेशन) का गठन, टी.आर. जगदल्ले बने प्रांतीय संयोजक
रायपुर। छत्तीसगढ़ गांड़ा समाज के विभिन्न सामाजिक संगठनों के एकीकरण एवं सामाजिक उत्थान के उद्देश्य से रायपुर स्थित राजपुताना होटल में छत्तीसगढ़ गांड़ा समाज (फेडरेशन) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सगा अधिकारी कर्मचारी जन कल्याण संघ छत्तीसगढ़, गंधर्व समाज, चौहान समाज, कोसरिया समाज, देवदास समाज एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश गांड़ा समाज के प्रमुख पदाधिकारी शामिल हुए। साथ ही विभिन्न संगठनों के 14 जिलों के जिलाध्यक्षों की उपस्थिति रही।
बैठक में सर्वसम्मति से फेडरेशन की एक तदर्थ समिति का गठन किया गया, जिसका कार्यकाल छह माह निर्धारित किया गया है। यह समिति आगामी 30 नवंबर तक कार्य करेगी तथा इसके पूर्व स्थायी समिति का गठन किया जाएगा। बैठक में समाज के वरिष्ठ राजनीतिक एवं सामाजिक व्यक्तियों को संरक्षक तथा वरिष्ठ अधिकारियों को सलाहकार बनाने का निर्णय लिया गया। साथ ही फेडरेशन की कार्यकारिणी सदस्यता हेतु वार्षिक शुल्क 1000 रुपये निर्धारित किया गया।
बैठक में पूर्व कलेक्टर के.एल. चौहान एवं पूर्व विधायक रामलाल चौहान द्वारा पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी