-->
हाट बाजार क्लिनिक सेवा योजना पुनः शुरू करने की मांग, कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन

हाट बाजार क्लिनिक सेवा योजना पुनः शुरू करने की मांग, कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन

 

हाट बाजार क्लिनिक सेवा योजना पुनः शुरू करने की मांग, कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन


सारंगढ़। विगत 2 से 3 महीनों से सारंगढ़ अंचल में संचालित हाट बाजार क्लिनिक सेवा योजना बंद पड़ी होने से ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। योजना को पुनः प्रारंभ कराने की मांग को लेकर आज जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों द्वारा जिला कलेक्टर के नाम डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बताया गया कि हाट बाजार क्लिनिक सेवा योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले गरीब, मजदूर, किसान तथा जरूरतमंद लोगों को उनके गांव और हाट बाजारों के समीप ही प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो रही थीं। योजना के तहत लोगों को स्वास्थ्य परीक्षण, निःशुल्क दवाइयां, रक्तचाप एवं शुगर जांच सहित विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलता था।

nsui के विधानसभा अध्यक्ष अंकित पटेल व उपाध्यक्ष nsui विकाश मालाकार ने ज्ञापन सौंपते हुये कहा युवा कहा कि पिछले दो-तीन महीनों से योजना के बंद होने के कारण ग्रामीणों को छोटी-छोटी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए भी लंबी दूरी तय कर अस्पताल जाना पड़ रहा है। इससे समय और आर्थिक दोनों प्रकार की परेशानियां बढ़ रही हैं। विशेष रूप से बुजुर्ग, महिलाएं एवं दूरस्थ गांवों में रहने वाले लोग सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने प्रशासन का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि हाट बाजार क्लिनिक सेवा योजना राज्य शासन की जनहितकारी योजनाओं में से एक रही है, जिसने ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ऐसे में योजना को शीघ्र पुनः प्रारंभ किया जाना आवश्यक है ताकि आम लोगों को फिर से स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके।

ज्ञापन में मांग की गई कि जनहित को ध्यान में रखते हुए हाट बाजार क्लिनिक सेवा योजना का संचालन जल्द से जल्द पुनः शुरू किया जाए तथा नियमित रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि योजना दोबारा शुरू होती है तो हजारों लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा और दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच पहले की तरह मजबूत हो सकेगी।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article