-->
जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिखा रविन्द्र गबेल की पहल से कसाईपाली में सीसी रोड निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों में खुशी की लहर

जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिखा रविन्द्र गबेल की पहल से कसाईपाली में सीसी रोड निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों में खुशी की लहर









खरसिया। ग्राम पंचायत गोरपार के आश्रित ग्राम कसाईपाली भाटापारा के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी सीसी रोड निर्माण की मांग आखिरकार पूरी हो गई। ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती भुवन बाई राठिया ने ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिखा रविन्द्र गबेल के समक्ष सीसी रोड निर्माण की मांग रखी थी। मांग पर त्वरित पहल करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिखा रविन्द्र गबेल ने  15वें वित्त आयोग मद से सीसी रोड निर्माण कार्य स्वीकृत किया, जिससे ग्रामवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई




स्वीकृति के बाद ग्राम कसाईपाली भाटापारा में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत भूमि पूजन कर सीसी रोड निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। वर्षों से जर्जर सड़क के कारण बरसात में कीचड़, जलभराव और आवागमन की गंभीर समस्या बनी रहती थी। स्कूली बच्चों, किसानों, महिलाओं और बुजुर्गों को रोजाना कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। अब सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी और गांव के विकास को नई दिशा मिलेगी।




इस अवसर पर सरपंच श्रीमती भुवन बाई राठिया ने जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिखा रविन्द्र गबेल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने से पूरे गांव में उत्साह का माहौल है। उन्होंने कहा कि यह सड़क गांव के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और लोगों का आवागमन सुगम एवं सुरक्षित होगा।




भूमि पूजन कार्यक्रम में उपसरपंच चुडवान राठिया, गुलाब सिंह राठिया, मंगल सिंह, दिलीश्वर सिंह, पंच जगदीश दास, शिवलाल, श्याम पटेल, राजेश पटेल, नंदू पटेल सहित ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में ग्राम पंचायत गोरपार, जनप्रतिनिधियों एवं समस्त ग्रामवासियों ने जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिखा रविन्द्र गबेल के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग से कसाईपाली भाटापारा की वर्षों पुरानी मांग पूरी हुई है। ग्रामीणों ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में भी क्षेत्र में जनहित और विकास के ऐसे कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article