विभिन्न मांगो एवं समस्याओं को लेकर चैंबर प्रतिनिधियों ने की कलेक्टर महोदया से मुलाकात,
विभिन्न मांगो एवं समस्याओं को लेकर चैंबर प्रतिनिधियों ने की कलेक्टर महोदया से मुलाकात,
सारंगढ़ बिलाईगढ़ :- जिला इकाई सारंगढ़ बिलाईगढ़ छत्तीसगढ़ के सदस्यों ने अपनी संलग्न पत्र अनुसार इंडस्ट्रियल पार्क हेतु जमीन , नजूल जमीन का रिकॉर्ड अपडेट ना होना एवं चैंबर भवन कार्यालय हेतु जमीन एवं अन्य कई बिंदुओं पर जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के कलेक्टर महोदया श्रीमती पद्मिनी भोई साहू जी से मुलाकात की एवं साथ ही नगर की एवं व्यापार की विभिन्न समस्याओं से भी रूबरू कराया कलेक्टर महोदया के साथ नजूल रिकॉर्ड अपडेट के अधिकारी डिप्टी कलेक्टरh श्री साहू जी भी उपस्थित रहे एवं कलेक्टर मैडम ने अपनी तरफ से पूरी पूरी आश्वासन दिया है की शीघ्र ही यह कार्य होने की उम्मीद है साथ ही कलेक्टर मैडम ने सभी मांगों एवं समस्याओं पर विशेष ध्यान दिया यह उन्हें शीघ्र ही पूर्ण करने का एवं दूर करने का आश्वासन दिया चैंबर ऑफ कॉमर्स के तरफ से प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल प्रदेश मंत्री दीपक केजरीवाल जिला अध्यक्ष इकाई संगीत सिंह ठाकुर एवं वरिष्ठ सदस्यों में विश्वनाथ बहिदार एवं रिंकू केसरवानी की भी उपस्थिति रही सदस्यों ने अधिकारियों का हृदय से आभार व्यक्त किया 🙏