साई हेल्थ पॉली क्लिनिक का शुभारंभ, अब एक ही स्थान पर मिलेगी विभिन्न बीमारियों के उपचार की सुविधा
24 जून 2026
पथरी, कैंसर, बीपी-शुगर, गठिया, हड्डी एवं जोड़ों के रोगों का उपचार, सभी प्रकार के ब्लड टेस्ट की व्यवस्थ
बरौल। शहर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बतरा(मिसिरपारा) में साई हेल्थ पॉली क्लिनिक का शुभारंभ किया गया। क्लिनिक के प्रारंभ होने से क्षेत्रवासियों को अब सामान्य एवं विभिन्न गंभीर बीमारियों के उपचार, स्वास्थ्य परामर्श और जांच सुविधाओं के लिए दूर-दराज के शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। उद्घाटन समारोह में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, चिकित्सकों एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही।
उद्घाटन अवसर पर अतिथियों ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर क्लिनिक का शुभारंभ किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की सहज उपलब्धता समाज के विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। ग्रामीण अंचलों में गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाओं की कमी को देखते हुए साई हेल्थ पॉली क्लिनिक क्षेत्र के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा।
क्लिनिक के संचालक डॉ. जय राम साहू ने बताया कि यहां विभिन्न प्रकार की बीमारियों का उपचार एवं परामर्श उपलब्ध रहेगा। क्लिनिक में बिना ऑपरेशन पथरी उपचार, कैंसर परामर्श, उच्च रक्तचाप (बीपी), मधुमेह (शुगर), गठिया, जोड़ों का दर्द, कमर दर्द, साइटिका, सर्वाइकल, हड्डी एवं कूल्हे संबंधी समस्याओं का उपचार किया जाएगा। इसके अलावा पेट संबंधी रोग, गैस, एसिडिटी, लिवर संबंधी समस्याएं, त्वचा रोग, कमजोरी, थायरॉइड तथा महिलाओं एवं बुजुर्गों से जुड़ी सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं के लिए भी परामर्श और उपचार की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
डॉ. साहू ने बताया कि मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए क्लिनिक में सभी प्रकार के ब्लड टेस्ट, शुगर जांच, थायरॉइड जांच, यूरिक एसिड, लिपिड प्रोफाइल तथा अन्य आवश्यक पैथोलॉजी जांचों की व्यवस्था की गई है। उनका उद्देश्य मरीजों को कम समय में सटीक जांच, बेहतर उपचार और विश्वसनीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है।
स्थानीय नागरिकों ने क्लिनिक के शुभारंभ का स्वागत करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र के लोगों को काफी राहत मिलेगी। अब अधिकांश बीमारियों के उपचार एवं जांच की सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होने से समय और धन दोनों की बचत होगी। कार्यक्रम के अंत में क्लिनिक प्रबंधन ने सभी अतिथियों एवं नागरिकों का आभार व्यक्त किया।