शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण का आरोप ,बालको निवासी युवक गिरफ्तार
22 जून 2026
शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण का आरोप ,बालको निवासी युवक गिरफ्तार
शादी का झांसा देकर 9 साल तक शारीरिक शोषण का आरोप, बालको निवासी युवक गिरफ्तारबालको थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार संजय नगर बालको निवासी 31 वर्षीय महिला ने 21 जून 2026 को थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। महिला ने आरोप लगाया कि उसके मोहल्ले में रहने वाले राजेन्द्र सिंह गोंड ने वर्ष 2017 में उससे प्रेम संबंध स्थापित किया और शादी का वादा किया।