-->
ग्राम आमाटोला के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र से नक्सल डम्प से हथियार सहित अन्य सामग्री बरामद।

ग्राम आमाटोला के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र से नक्सल डम्प से हथियार सहित अन्य सामग्री बरामद।

बसंत प्रधान जिला ब्यूरो चीफ कांकेर

दिनांक : 23 जून 2026

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नक्सल उन्मूलन अभियान को लगातार प्रभावी रूप से संचालित करते हुए हथियार सहित अन्य नक्सल सामग्री बरामद।

जिला पुलिस,बीएसएफ एवं बीडीएस टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए सीमावर्ती क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता के साथ सघन सर्चिंग अभियान लगातार जारी।
  सुन्दरराज पी. (भा.पु.से.) पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज के निर्देशन में, दीपक तिवारी, डीआईजी बीएसएफ भानुप्रतापपुर, निखिल राखेचा, पुलिस अधीक्षक कांकेर एवं रविन्द्र सिंह चंदेल सेनानी 94वीं वाहिनी बीएसएफ बांदे के मार्गदर्शन में जिले के संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार नक्सल उन्मूलन अभियान संचालित किया जा रहा है।

इसी क्रम में जिला पुलिस, बीएसएफ एवं बीडीएस टीम के संयुक्त बल द्वारा संचालित अभियान के दौरान नक्सल डम्प से
भारमार बंदुक-04 नग

वायरलेस सेट-02

रेडियो-01नग

नक्सल वर्दी-01नग
 
पोच-02 नग
 
चार्जर-01नग
 
बैटरी-01नग
 
नक्सल साहित्य
व अन्य नक्सल सामग्री बरामद करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

 घटना का संक्षिप्त विवरण :-
आज दिनांक 23.06.2026 को थाना छोटेबेठिया जिला कांकेर ग्राम आमाटोला के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में सर्चिंग अभियान के दौरान सुरक्षा बलों द्वारा नक्सल डम्प से हथियार सहित अन्य नक्सल सामग्री बरामद किया गया।

टीम कंमाडर:-
01.योगेश कुमार एसी बीएसएफ 94 वीं वाहिनी
02.सुमन कंथोसू इंस्पेक्टर बीएसएफ 94 वीं वाहिनी

 कांकेर पुलिस द्वारा नक्सल प्रभावित सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार संयुक्त अभियान संचालित किया जा रहा है। सुरक्षा बलों द्वारा क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु सघन सर्चिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article