SKY कंपनी कर्मचारी की मौत पर बढ़ता रहस्य: साथी बोला- ‘मेरा साथ सो रहा था’मुझे पता नहीं,कैसा मौत हुआ परिजनों ने बताया फाशी लागा की आत्महत्या आखिर सच क्या है?
खरसिया। खरसिया ब्लॉक के टेमटेमा क्षेत्र के पास SKY कंपनी के एक कर्मचारी की हुई संदिग्ध मौत अब रहस्य की गुत्थी बनती जा रही है। मंगलवार 16 जून को शाम लगभग 4 बजे हुई इस घटना को लेकर सामने आ रहे अलग-अलग बयानों ने मामले पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
जानकारी के अनुसार मृतक उत्तर प्रदेश का निवासी बताया जा रहा है। घटना के बाद शव को खरसिया सिविल अस्पताल लाया गया, जहां मीडिया टीम ने पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। मृतक के गले पर निशान दिखाई देने की बात सामने आई, जबकि वह अंडरवियर और बनियान में था तथा कपड़े भी भीगे हुए बताए गए।
मामले में सबसे अधिक चर्चा उस साथी के बयान को लेकर हो रही है, जो कथित तौर पर घटना के समय उसी कमरे में और मृतक के बिल्कुल बगल में सो रहा था। जब मीडिया ने उससे घटना के बारे में पूछा तो उसने कहा कि वह सो रहा था और उसे इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि मृतक की मौत कैसे हुई।
यहीं से कई सवाल खड़े होने लगे हैं। यदि दोनों एक ही कमरे में और एक-दूसरे के पास मौजूद थे, तो आखिर ऐसी क्या परिस्थिति बनी कि एक व्यक्ति की मौत हो गई और दूसरे को इसकी भनक तक नहीं लगी? वहीं दूसरी ओर परिजनों को फांसी लगा कर आत्महत्या लगाने की बात बताए जाने की चर्चा भी सामने आ रही है। अलग-अलग लोगों के अलग-अलग बयान अब इस पूरे घटनाक्रम को और अधिक संदिग्ध बना रहे हैं।
हालांकि इन परिस्थितियों के आधार पर किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा। मौत का वास्तविक कारण क्या है, यह केवल पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
"एक तरफ फांसी की चर्चा, दूसरी तरफ साथी का दावा—‘कुछ नहीं पता’... गले पर निशान और विरोधाभासी बयानों के बीच टेमटेमा की यह मौत अब कई सवाल छोड़ गई है। आखिर यह आत्महत्या है, हादसा है या कोई और कहानी? जवाब अब जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मिलेगा।"
