-->
चांपा: ऑनलाइन सट्टा चलाने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार*  *साइबर थाना और चांपा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 3 मोबाइल-1000 रुपये बरामद*

चांपा: ऑनलाइन सट्टा चलाने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार* *साइबर थाना और चांपा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 3 मोबाइल-1000 रुपये बरामद*


_जांजगीर-चांपा_  
_संवाददाता: सरिता, साइंस वाणी न्यूज छत्तीसगढ़_  

चांपा पुलिस और साइबर थाना की टीम ने ऑनलाइन सट्टा लगाने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।आरोपियों के कब्जे से 3 नग मोबाइल और नगदी 1000 रुपये बरामद किए गए हैं। दोनों को छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

क्या है पूरा मामला? 
सूचना मिली कि चांपा क्षेत्र में ऑनलाइन नम्बरों पर हार-जीत पर रुपये पैसों का दाव लगाकर सट्टा लगाया जा रहा है। सूचना पर संजय नगर वार्ड चांपा के पास दबिश दी गई। वहां गली किनारे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम *उत्तम देवांगन पिता रोहित देवांगन उम्र 35 वर्ष निवासी संजय नगर चांपा बताया।  

पूछताछ में उत्तम ने बताया कि वह सट्टे के अंक अपने रिश्तेदार किशन देवांगन पिता दिनेश देवांगन उम्र 36 वर्ष निवासी स्टेशन रोड सक्ती को भेजता है। किशन से संपर्क कर दोनों को गिरफ्तार किया गया।  

बरामदगी और धारा
- बरामद: 03 नग मोबाइल, नगदी रकम 1000 रुपये  
- धारा: धारा 07 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम  
- अपराध क्रमांक: 387/26 थाना चांपा  
- कार्रवाई: दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया  

पुलिस टीम
इस कार्रवाई में *थाना प्रभारी चांपा निरीक्षक अशोक वैष्णव, थाना सायबर टीम से निरीक्षक भास्कर शर्मा, S.U.N.I. विवेक कुमार सिंह, प्रधान आरक्षक राजकुमार चंद्रा, विवेक सिंह, आर. माखन लाल साहू, शहबाज अहमद तथा थाना चांपा से U.N.I. सत्यम चौहान का सराहनीय योगदान रहा।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article