प्रशासनिक प्रदेश अध्यक्ष अनिल माथुर का जन्मदिन धूमधाम से मनाया, सरकार की योजनाओं पर हुई चर्चाहापुड़ न्यूज़ ब्यूरो चरन सिंह कानपुर नगर। प्रशासनिक प्रदेश अध्यक्ष एवं एमएलसी प्रतिनिधि अनिल माथुर का जन्मदिन 10 जुलाई को क्षेत्रीय जनता और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर सोनिया जी (प्रदेश अध्यक्ष, महिला मोर्चा, राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालेंटियर भाजपा एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार कानून सुरक्षा संघ, नई दिल्ली), पूजा कुमारी, लक्ष्मी शुक्ला (जिला कोषाध्यक्ष), शिवकांती (जिला सचिव), कालका प्रसाद (जिला अध्यक्ष, मानवाधिकार), महबूब जी (प्रदेश उपाध्यक्ष), विष्णु महेश जी (प्रदेश उपाध्यक्ष), शाकिर अली उर्फ मामू (वरिष्ठ नेता), सुशील गुप्ता (जिला उपाध्यक्ष, पत्रकार, नेशनल मीडिया प्रेस क्लब), दीपक जी, रामदास यादव, सूरज माथुर सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों ने अनिल माथुर को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। प्रदेश अध्यक्ष सोनिया जी ने अपने संबोधन में केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों का उल्लेख किया। इस दौरान आयुष्मान भारत योजना सहित अन्य सरकारी सुविधाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सरकार की नीतियों, जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों तथा आम जनता तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम का समापन सभी अतिथियों द्वारा अनिल माथुर को शुभकामनाएं देने और जनसेवा के प्रति निरंतर कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ।
11 जुलाई 2026